फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Helicopter Emergency Landing on Road in Badasu Heli Crash helicopter flying to Kedarnath Dham

हाईवे पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग: केदारनाथ धाम के लिए भरी थी उड़ान, सूझबूझ से बची यात्रियों की जान

Sat, 07 Jun 2025 06:43 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 07 Jun 2025 06:43 PM IST
सार

केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भर रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर की।

विज्ञापन
Helicopter Emergency Landing on Road in Badasu Heli Crash helicopter flying to Kedarnath Dham
हेलिकॉप्टर सड़क पर उतरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विज्ञापन

केदारघाटी के बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए टेकऑफ करते समय हेलिकॉप्टर में तकनीकी खामी आने पर पायटल ने रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। इस दौरान पायलट के पीठ में चोट आई है। हेलिकॉप्टर में सवार सभी पांच यात्री सुरक्षित हैं। पायलट को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

शनिवार को दोपहर 1.02 बजे क्रिस्टल कंपनी के हेलिकॉप्टर ने पांच यात्रियों के साथ बडासू हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी। हेलिकॉप्टर हेलिपैड से बमुश्किल दो मीटर ऊपर ही उठ पाया था कि कुछ तकनीकी खामी आ गई, जिसे भांपते हुए पायलट ने हेलिपैड से ठीक नीचे रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी। जिससे हेलिकॉप्टर की टेल क्षतिग्रस्त होकर सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। साथ ही हेलिकॉप्टर के पंखों के चपेट में आने से दुकान का आगे का हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से उस समय हाईवे पर कोई वाहन और राहगीर नहीं गुजर रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों ने तत्काल पहुंचकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पायलट रविंद्र सिंह सोढ़ी (55) को पीठ में चोट आने से तत्काल नजदीकी स्वामी विवेकानंद अस्पताल नारायणकोटी में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

केदारनाथ यात्रा के हेलिकॉप्टर सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि टेकऑफ के दौरान तकनीकी खामी आने पर पायलट ने हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई है। प्रशासन, पुलिस और रेस्क्यू दल द्वारा हेलिकॉप्टर को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है, जिससे यातायात जल्द सुचारू हो सके। हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान सड़क पर खड़ी एक कार को भी क्षति पहुंची है। हालांकि केदारनाथ के लिए हेलिकॉप्टर सेवा सुचारू हैं।

 

एक माह में चौथी दुर्घटना

चारधाम यात्रा शुरू होने के 38 दिनों में हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की यह चौथी घटना है। मई माह के पहले सप्ताह में गंगोत्री क्षेत्र में हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था। उसमें पायलट सहित छह लोगों की मौत हो गईं थी। 12 मई को बदरीनाथ में हवा के दबाव के कारण एक हेलिकॉप्टर हेलिपैड पर रपट गया था। 17 मई को केदारनाथ धाम से मरीज को लेने जा रही एम्स ऋषिकेश की हेली एंबुलेंस को हेलिपैड के समीप इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। 7 जून को केदारघाटी के बडासू में केदारनाथ के लिए जा रहे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है।

ये भी पढ़ें...Rainfall:  मेघों को उत्तराखंड पसंद; हिमाचल, जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों से अधिक बरसते हैं यहां बदरा

वहीं बीते आठ मई को ही गंगोत्री धाम जा रहा एक हेलिकॉप्टर गंगनानी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस घटना में पांच महिलाओं समेत छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। गंगनानी का हेलिकॉप्टर हादसा बहुत भयावह था। वहां पर खोज-बचाव अभियान चला रहे अधिकारी कर्मचारियों ने बताया कि घटना में हेलिकॉप्टर के भी दो टुकड़े हो गए थे। वहीं दो शव हेलिकॉप्टर में ही फंस गए थे। उन्हें निकालने के लिए हेली को काटना पड़ा था। वहीं करीब 200 मीटर गहरी खाई में रेस्क्यू अभियान चलाना बहुत मुश्किल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed