फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Due to lack of rain dry cold is haunting from the plains to the mountains

Uttarakhand Weather: बारिश न होने से सता रही सूखी सर्दी, मैदानों में छा रहा कोहरा, पहाड़ों में बर्फबारी भी कम

Wed, 20 Dec 2023 08:25 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Dec 2023 08:25 PM IST
सार

मौसम के बदले पैटर्न के चलते बीते साल से सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Due to lack of rain dry cold is haunting from the plains to the mountains
बादल छाए - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश में बारिश न होने की वजह से पहाड़ से लेकर मैदान तक सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले कुछ समय तक प्रदेश भर में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। विंटर में बारिश न होने की वजह से दिन और रात के तापमान में काफी अंतर देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन


यही वजह है कि सुबह-शाम ठंड बढ़ने के साथ मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है। मौसम के बदले पैटर्न के चलते बीते साल से सर्दियों में बारिश के आंकड़ों में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि प्रदेश भर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो रही है।
विज्ञापन


बारिश और बर्फबारी के बाद रिकॉर्ड किया जाने वाला दिन और रात के तापमान के अंतर भी कम होगा। इसके अलावा बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम सुहावना होगा। जबकि मैदानी इलाकों में कोहरे का भी असर कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस महीने 50 फीसदी भी नहीं हुई बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों पर नजर डाले तो एक से 17 दिसंबर तक प्रदेश भर में 4.4 एमएम बारिश हुई, जबकि अभी तक 8.2 एमएम बारिश होनी थी। उधर बारिश न होने की वजह से मैदानी इलाकों में सुबह के समय कोहरा तो पहाड़ों में पाला सता रहा है।

ये भी पढ़ें...Corona Alert:  सांस, फेफड़े और दिल के मरीजों की होगी निगरानी, उत्तराखंड में अभी नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं

विंटर बारिश न होने की वजह से पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी नहीं हो पा रही है। सूखी ठंड होने की यही वजह है। उधर मौसम के पूर्वानुमान में नजर डालें तो 23 दिसंबर तक प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहेगा। रही बात दिन और रात के तापमान के अंतर की तो बारिश और बर्फबारी होने के बाद यह अंतर कम देखने को मिलेगा। - बिक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed