फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corona Alert new variants Respiratory lung and heart patients will be monitored advisory issued Uttarakhand

Corona Alert: सांस, फेफड़े और दिल के मरीजों की होगी निगरानी, उत्तराखंड में अभी नए वेरिएंट का कोई मामला नहीं

Wed, 20 Dec 2023 01:33 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 20 Dec 2023 01:33 PM IST
सार

अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। सचिव स्वास्थ्य की ओर से कहा गया कि सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इन्फ्लुएंजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Corona Alert new variants Respiratory lung and heart patients will be monitored advisory issued Uttarakhand
कोरोना - फोटो : social media

विस्तार

देश में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद मंगलवार को शासन ने राज्य में भी कोविड से बचाव की एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत सभी सांस, फेफड़े, दिल के मरीजों की निगरानी होगी। संदिग्ध मरीजों की जांच भी की जाएगी और पॉजिटिव पाए जाने पर तत्काल उसकी सूचना पोर्टल पर देनी होगी।

विज्ञापन

शासन ने सभी अस्पतालों को कोविड बचाव संबंधी तैयारियां पुख्ता करने के भी निर्देश दिए हैं। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार की ओर से जारी एडवाइजरी के मुताबिक, प्रदेश सरकार कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 को लेकर सतर्क हो गई है। उन्होंने कई राज्यों में मामले आने के बाद उत्तराखंड में भी सभी जिलों व अस्पतालों के लिए ये एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन


अस्पतालों से जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश

डाॅ. कुमार ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पतालों में कोविड से बचाव के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सांस, फेफड़े और हृदय रोगियों की निगरानी की जाएं और उनके इन्फ्लुएंजा की जांच की जाए। अस्पतालों से ऐसे मरीजों की सभी जानकारी पोर्टल में दर्ज करने के निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही कहा, लोगों को सांस, स्वच्छता के प्रति भी जागरूक किया जाए। प्रदेश में अब तक कोविड-19 के नए वेरिएंट जेएन-1 का कोई मरीज नहीं है। एहतियात के तौर पर प्रदेश के सभी अस्पतालों को अलर्ट किया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने राज्य के समस्त डीएम, सीएमओ को पत्र लिखा है। कहा, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सोमवार को जारी एडवाइजरी के मद्देनजर राज्य में भी निगरानी जरूरी है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वॉड बनाने के निर्देश, शहरी विकास निदेशालय ने जारी की एसओपी

आरटीपीसीआर में पॉजिटिव सैंपल की होगी जीनोम सिक्वेंसिंग

एडवाइजरी में ये भी कहा गया कि संदिग्ध मरीजों की पहले एंटीजन फिर आरटीपीसीआर जांच कराई जाए। इसमें पॉजिटिव आने वाले मरीजों की जीनोम सिक्वेंसिंग जरूर कराएं, ताकि कोविड के वेरिएंट की जानकारी मिल सके।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed