{"_id":"5f1131c08ebc3e6354731603","slug":"uttarakhand-weather-mussoorie-national-highway-blocked","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात तेज बारिश की वजह से भूस्खलन, मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात तेज बारिश की वजह से भूस्खलन, मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बंद
Fri, 17 Jul 2020 10:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुवार रात तेज बारिश होने से मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह भूस्खलन हो गया। जिस वजह से त्यूनी, चकराता, मसूरी, धनोल्टी, नई टिहरी, मलेठा मार्ग आज तड़के से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
आज सुबह करीब छह बजे यहां भूस्खलन हो गया। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है।
विज्ञापन
एनएच के कर्मचारी मार्ग खोलने में जुटे हुए हैं। जेसीबी से सड़क पर आया मलबा हटाया जा रहा है। लेकिन लगातार पहाड़ी से गिर रहे मलबे और बोल्डर को हटाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
एनएच के अधिकारी शिव सिंह रावत ने बताया कि कांडीखाल के पास स्लाइडिंग जोन होने के कारण लगातार मलबा और बोल्डर पहाड़ी से गिर रहे हैं। यहां सड़क के दोनों ओर जेसीबी तैनात की गई है।