फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: June begins with pleasant weather; rain brings relief from the heat as temperatures drop

Uttarakhand Weather: सुहावने मौसम के साथ हुई जून की शुरुआत, बारिश ने गर्मी से दिलाई राहत, गिरा पारा

Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 01 Jun 2026 11:31 PM IST
सार

ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: June begins with pleasant weather; rain brings relief from the heat as temperatures drop
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आमतौर पर जून का महीना भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है, जब मैदान से लेकर पहाड़ तक तेज धूप और लू लोगों को परेशान करती है। बीते कुछ वर्षों से मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार भी जून की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली।

विज्ञापन


सोमवार को आसमान में बादल छाए रहे और कई दौर की हल्की बारिश हुई। इसके साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने मौसम को और भी खुशनुमा बना दिया। बारिश का सीधा असर तापमान पर पड़ा और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम के इस बदले रुख से जहां लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली, वहीं सुबह-शाम का मौसम खासा सुखद हो गया। पार्कों और सड़कों पर लोग ठंडी हवा का आनंद लेते नजर आए। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन के चलते पिछले कुछ वर्षों में जून के मौसम में बदलाव आया है। समय-समय पर हो रही बारिश और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Joshimath: सेरेब्रल पाल्सी को चुनौती देकर अनुराग ने पूरी की 10 किमी दौड़!

फिलहाल, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी हल्के बादल छाए रहने और बीच-बीच में बारिश की संभावना जताई है जिससे गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रह सकता है। आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री गिरावट के साथ 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो डिग्री नीचे 20.2 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में देखने को मिला और पहाड़ों पर तो यह अंतर अधिक देखा गया। मंगलवार को भी शहर का मौसम खुशनुमा रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed