फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand weather joshimath malari highway open, badrinath highway closed in lambagar

चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे खुला, लेकिन लामबगड़ में बदरीनाथ राजमार्ग बंद

Wed, 05 Sep 2018 12:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Sep 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand weather joshimath malari highway open, badrinath highway closed in lambagar
badrinath highway

चीन सीमा को जोड़ने वाला जोशीमठ-मलारी हाईवे मंगलवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। चौथे दिन सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही हुई। रात को ही सीमा क्षेत्र के लिए सेना के वाहन रवाना हुए।

विज्ञापन


वहीं बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में रात को भारी बारिश के दौरान बंद हो गया। फिलहाल बदरीनाथ यात्रा रुकी हुई है। पांडुकेश्वर में बदरीनाथ धाम जा रहे 255 यात्री मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं। जबकि 34 यात्री पैदल और फिर स्थानीय वाहन से बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गए हैं। हेमकुंड की यात्रा सुचारु है। गोविंदघाट से सुबह 10 बजे तक 170  यात्री घांघरिया के लिए रवाना हो गए थे।
विज्ञापन


आज भी होगी हल्की बारिश
प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बुधवार को आज भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में बादल छाए रहने का अनुमान है। वहीं, पूरे दिन में दो से तीन दौर की हल्की वर्षा भी हो सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले कुछ दिन में मौसम में बदलाव हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले पांच दिन भी नहीं मिलेगी बारिश से राहत
आपदा प्रबंधन विभाग ने मौसम का जो पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश से राहत मिलने के आसार दिखाई दे रहे हैं। आपातकालीन परिचालन केंद्र में बतौर ड्यूटी अफसर तैनात संयुक्त सचिव (लोनिवि) एसएस टोलिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार आठ सितंबर तक कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। अगले 24 घंटों में कुमाऊं मंडल के इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed