Uttarakhand Weather: सुबह से मैदान में झमाझम बारिश, भीषण गर्मी से मिली राहत, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में बीते कई दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही थी। आज सुबह हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून समेत मैदानी इलाकों में झमाझम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आज पर्वतीय जिलों में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, रुद्रप्रयाग, चमोली जिले के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
जबकि, अन्य पर्वतीय इलाकों में बिजली चमकने व तेज हवा चलने के साथ तेज दौर की बारिश होने के आसार हैं। अन्य जिलों में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो 20 जून तक प्रदेश भर में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
केदारनाथ हेलिकॉप्टर क्रैश की 10 तस्वीरें: कोहरा और विजिबिलिटी शून्य...पलक झपकते ही सात जिंदगियां हो गईं राख
देहरादून में नदियों का जलस्तर बढ़ा, अलर्ट जारी
कई दिनों से हो रही तेज गर्मी के बाद रविवार सुबह देहरादून में झमाझम बारिश हुई। इस दौरान रिस्पना और बिंदाल समेत अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया। भारी बारिश के चलते नदी नाले के किनारे रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर से सचेत किया जा रहा है।