फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather forecast Weather will change once again at the end of February chances of snowfall

Uttarakhand Weather News: दो दिन से मौसम साफ, लेकिन एक बार फिर बदलने के आसार, जानें कब से होगी बर्फबारी

Mon, 24 Feb 2025 10:06 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 24 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather forecast Weather will change once again at the end of February chances of snowfall
उत्तराखंड मौसम ( फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भले दो दिन से मौसम साफ हो लेकिन फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी वजह से बारिश और बर्फबारी की संभावना है। केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 फरवरी को देहरादून समेत उत्तरकाशी और टिहरी जिले के कुछ हिस्सों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश
27 फरवरी को बागेश्वर और ऊधमसिंह नगर जिले को छोड़ पूरे प्रदेश भर में हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान पूरे प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेें...CM Pushkar Singh Dhami:  जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक के साथ लोगों से की मुलाकात

केंद्र के मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने बताया, 26 व 27 फरवरी को प्रदेश में बारिश व ऊंचाई वाले इलाकों में होने वाली बर्फबारी का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा। हालांकि 28 फरवरी से मौसम साफ रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed