फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: fog likely situation in plain area of state

Weather Today : उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में आज कोहरे के आसार, दिन के तापमान में हो सकती है कमी

Tue, 10 Nov 2020 11:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 10 Nov 2020 11:19 AM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: fog likely situation in plain area of state
कोहरे के बीच हरिद्वार में स्नान करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर मंगलवार को कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय कोहरा छाए रहने का अनुमान है। ज्यादातर स्थानों पर रात की ठंडक में इजाफा होगा। वहीं, दिन के तापमान में भी एक डिग्री तक की कमी हो सकती है। 

विज्ञापन


बिना बारिश से बढ़ी सेब किसानों की चिंता

नौगांव (उत्तरकाशी) में मौसम की बेरुखी सेब किसानों की आजीविका पर भारी पड़ती दिख रही है। रवाईं घाटी क्षेत्र में बीते ढाई महीने से बारिश न होने से स्योरी फल पट्टी के सेब बागानों में बागवानी संबंधी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


स्योरी फल पट्टी के मटियाली, बिंग्सी, क्वाड़ी, किम्मी, रस्टाडी, कंडाऊ, नैणी, पिसाऊं आदि डेढ़ दर्जन गांवों में ग्रामीणों की आजीविका सेब बागवानी पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीते ढाई महीने से बारिश नहीं

अक्तूबर-नवंबर में किसान बगीचों में सेब के पेड़ों के नीचे गोबर के साथ ही कटाई-छंटाई का कार्य करते हैं। जिसके लिए नमी की जरूरत होती है, लेकिन रवाईं घाटी में बीते ढाई महीने से बारिश नहीं होने के कारण सूखे के हालात पैदा हो गए हैं। नमी गायब होने से किसान बागवानी संबंधी कार्य नहीं कर पा रहे हैं।

स्योरी फल पट्टी के गजेंद्र नौटियाल, राकेश शारदा, विजय बंधानी का कहना है कि सूखे के कारण बागवानी संबंधी कार्य नहीं हो पा रहे हैं।

इस वर्ष सेब की फसल ओलावृष्टि की भेंट चढ़ गई और अब आगामी फसल पर सूखे से संकट मंडरा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डा. पंकज नौटियाल ने स्वीकारा कि इस सीजन में सेब के लिए बारिश जरूरी है। इससे सेब की न्यूनतम अवशीतन आवश्यकता की पूर्ति भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed