फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: weather is clear but cold increasing

Weather Today: बदला मौसम, चारों धाम समेत हेमकुंड साहिब में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Thu, 22 Oct 2020 06:52 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 22 Oct 2020 06:52 PM IST
विज्ञापन
Weather Forecast Today Update in Uttarakhand News: weather is clear but cold increasing
- फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में गुरुवार को दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट बदली। मौसम में बदलाव के साथ ही बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। 

विज्ञापन


केदारनाथ में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक रूक-रूककर तेज बर्फबारी होती रही। बर्फबारी के कारण धाम में ठंड बढ़ गई है। केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य समाधि स्थल का पुनर्निर्माण कार्य कर रही वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी के टीम प्रभारी कैप्टन सोबन सिंह बिष्ट ने बताया कि केदारपुरी के चारों तरफ ऊंची पहाड़ियों पर हल्की बर्फ जमी हुई है, जिससे शीतलहर का प्रकोप तेज होने से ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि केदारनाथ में अधिकतम तापमान आठ और न्यूनतम माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। द्वितीय केदार मद्महेश्वर व तृतीय केदार तुंगनाथ धाम के ऊपरी क्षेत्रों में भी सीजन का पहला हिमपात हुआ है। खराब मौसम के कारण पड़ावों पर भी ठंड बढ़ गई है। जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत पुलिस को यात्रियों की सुरक्षा व ठंड से बचाव के लिए उचित व्यवस्था बनाने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बदरीनाथ, हेमकुंड साहिब में में भी बर्फबारी से बढ़ी ठंड

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब में भी बृहस्पतिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे मौसम में ठंडक आ गई है। जोशीमठ में भी करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। दोपहर बाद से बदरीनाथ धाम में मौसम खराब है, जिससे धाम के साथ ही निचले क्षेत्रों में मौसम में ठंडक आ गई है।

बदरीनाथ धाम में सुबह चटख धूप खिली थी, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ मौसम ने करवट बदली और करीब दस मिनट तक धाम में आंशिक बर्फबारी हुई। बदरीनाथ में मौसम खराब होने से गोपेश्वर, पीपलकोटी, नंदप्रयाग क्षेत्रों में भी शाम को ठंडी हवाएं चलीं और मौसम में ठंडक आ गई है। वहीं, हेमकुंड साहिब में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। दोपहर बाद हेमकुंड साहिब में भी सीजन की पहली बर्फबारी हुई। जिससे गोविंदघाट क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

यमुना घाटी में भी बर्फबारी से ठंड का आगाज 
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर भी हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ गई है। यात्रा पर पहुंचे तीर्थयात्रियों को यहां कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। शाम के समय उत्तरकाशी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम से लगी चोटियों पर हल्की बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आ गई है।

घाटी वाले क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम 3 डिग्री रहा।

भूवैज्ञानिकों के सुझाव पर हटाए गए लूज बोल्डर

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी में भूवैज्ञानिकों ने जिन लूज बोल्डरों को हटाने का सुझाव दिया था। उन्हें हटा दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट एसडीएम कीर्तिनगर को भेजी जा रही है। हालांकि वाहनों के संचालन के लिए शुक्रवार को हाईवे की स्थिति देखने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

छह माह से अवरुद्ध चल रहे तोताघाटी को लोनिवि ने 16 अक्तूबर की शाम खोल दिया था, लेकिन यहां खतरा देख प्रशासन को दोबारा हाईवे बंद करना पड़ा। आल वेदर रोड परियोजना के टीम लीडर जेके तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को तोताघाटी में खतरा बनी चट्टानों को हटाने का काम लगभग पूरा किया जा चुका है। इस संबंध में एसडीएम कीर्तिनगर को रिपोर्ट भेजी जा रही है। 

इधर, एसडीएम आकांक्षा वर्मा ने बताया कि चार शर्तों पर ही कौड़ियाला से देवप्रयाग के बीच यातायात बहाल करने की अनुमति दी जाएगी। लोनिवि को हाईवे से मलबा और पत्थर हटाने होंगे। जहां सड़क की चौड़ाई से 3 से 4 मीटर है, वहां कम से कम चौड़ाई 6 मीटर करनी होगी। शुक्रवार को हाईवे की स्थिति देखने के बाद फिलहाल छोटे वाहनों के संचालन की अनुमति दी जाएगी, वो भी सुबह 5 बजे से रात की सात बजे तक ही।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed