फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: weather change at the evening today, cold increased

Uttarakhand Weather Today: मैदानी इलाकों में शीतलहर ने किया बेहाल, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी

Wed, 20 Jan 2021 10:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 20 Jan 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: weather change at the evening today, cold increased
मुनस्यारी में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड  में बुधवार शाम मौसम ने फिर करवट बदली। मैदानी इलाकों में शीतलहर ने बेहाल किया हुआ है। वहीं, शाम को ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में अगले दो से तीन दिन तक ठंड परेशानी बढ़ा सकती है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


वहीं आज राजधानी देहरादून में दिनभर चटख धूप खिलने के बाद शाम को अचानक मौसम बदल गया। धूप कम हो गई और आसामन में बादलों का पहरा लगने के साथ ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान के गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को मैदानी इलाकों में कोहरे के प्रभाव बना रहेगा। कहीं-कहीं शीत लहर भी चलने की आशंका है। इसके अलावा देहरादून में मौसम साफ रह सकता है। शहर में अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 06 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोटियों पर बर्फबारी से निचले इलाकों में बढ़ी ठंड
उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। निचले इलाकों में पाला पड़ने से बागवानी और खेती को काफी नुकसान पहुंच रहा है। उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली सहित कई अन्य हिस्सों में बुधवार को बर्फबारी हुई जबकि मुनस्यारी में दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण मुनस्यारी का अधिकतम तापमान सात डिग्री और न्यूनतम तापमान एक डिग्री दर्ज किया गया। इधर जिला मुख्यालय के कई स्थानों पर हल्के बादलों के बीच धूप दिखी। रात के समय निचले इलाकों में मौसम साफ रहने के कारण काफी पाला पड़ रहा है। इससे बागवानी और खेती को नुकसान हो रहा है।

दिनभर खिली चटक धूप से लोगों को मिली राहत
हरिद्वार के लक्सर में कई दिनों से ठंड में ठिठुर रहे लोगों को मंगलवार को बड़ी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा बढ़ी नजर आई। 

कई दिन से मौसम का मिजाज बदला हुआ था। दिन भर आसमान में बादल छाने के साथ ही क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा हुआ नजर आ रहा था। इसके अलावा दिन भर चलने वाली शीतलहर मौसम को और ठंडा बना रही थी। इसके चलते लोग सर्दी से बचने के लिए अपने घरों में कैद हो रहे थे और अलाव का सहारा ले रहे थे।

रोजाना ग्रामीण आसमान की ओर टकटकी लगाए सूर्य देव के निकलने का इंतजार कर रहे थे। वहीं मंगलवार सुबह से ही चमकदार तेज धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार का दिन काफी गर्म महसूस किया गया। घरों में महिलाओं व बच्चों ने अपने घरों के आंगन में बैठकर धूप का लुत्फ उठाया।

बच्चों ने भी खाली पड़े मैदानों में क्रिकेट व बैडमिंटन खेलकर दिन गुजारा। यहीं नहीं अन्य दिनों की अपेक्षा बाजार में ग्राहकों की भीड़ भी बढ़ी दिखाई दी। हालांकि शाम होने के बाद एक बार फिर सर्द हवाओं ने मौसम को ठंडा बना दिया।

गुरुवार के बाद हो सकती है बारिश और बर्फबारी
प्रदेश के मैदानी इलाकों में गुरुवार को कोहरे और शीतलहर का कहर जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार के बाद प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस का इजाफा होने के बाद बुधवार को ज्यादातर शहरों में पारा सामान्य के करीब रहा।


दिन में धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाएं चलती रहीं। बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहेगा। शुक्रवार के बाद कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाया रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed