फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi : monsoon will hit uttarakhand till 24 june

उत्तराखंड : मानसून के 24 तक पहुंचने की संभावना, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में आज बारिश के आसार

Fri, 04 Jun 2021 09:39 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 04 Jun 2021 09:39 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कम सक्रिय होने के बाद एक बार फिर राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Updates in Hindi : monsoon will hit uttarakhand till 24 june
तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार - फोटो : ANI file photo

विस्तार

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में तेज गर्जना के साथ बारिश के आसार हैं। इसके अलावा राजधानी देहरादून, टिहरी, अल्मोड़ा, नैनीताल जनपदों के भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम अपडेट : चार दिनों तक पहाड़ी इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार, यमुनोत्री हाईवे खुला
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाओं के कम सक्रिय होने के बाद एक बार फिर राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। दो दिनों तक राज्य के मैदान से लेकर पहाड़ी तक झमाझम बारिश होने के बाद अब एक बार फिर मौसम ने करवट ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे में राजधानी देहरादून में वैसे तो आसमान साफ रहेगा, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ स्थानों पर काले घने बादल होने के साथ ही तेज गर्जना के साथ बारिश की भी संभावना है।

दूसरी ओर मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अब जबकि मानसून ने केरल में दस्तक दी है तो उत्तराखंड पहुंचने में कम से कम 20 दिन का समय लगेगा। ऐसे में मानसून के 24 जून तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि इस बार मानसून ने 3 दिन की देरी से केरल में दस्तक दी है, जबकि पहले मानसून एक जून तक केरल पहुंच जाता था।

नदियों के किनारे बसे लोगों को हटाने की कवायद तेज

देहरादून की बिंदाल, रिस्पना, छोटी बिंदाल, नालापानी, दुल्हनी जैसी नदियों के किनारे बसे हजारों लोगों मानसून के दौरान तबाही से बचाने के लिए सिंचाई विभाग ने कवायद तेज कर दी है। अस्थापना खंड अधिशासी अभियंता की ओर से नदियों के किनारे बसे लोगों को जगह खाली करने के नोटिस जारी किए गए हैं।

बता दें कि रिस्पना, बिंदाल, नालापानी और दुल्हनी जैसी नदियों के किनारे हजारों की संख्या में लोग अनाधिकृत तरीके से बसे हुए हैं। हर साल मानसून में नदियों में अचानक बाढ़ आने से न सिर्फ इन परिवारों के सदस्यों की जान-माल का नुकसान होने का खतरा रहता है, वरन घर गृहस्थी भी बर्बाद हो जाती है।

सिंचाई विभाग के साथ ही जिला प्रशासन, नगर निगम के अधिकारियों द्वारा इन बस्तियों को हर साल हटाया जाता है, लेकिन लोग दोबारा इन इलाकों में अपना आशियाना बना लेते हैं। सिंचाई विभाग व स्थापना खंड के अधिशासी अभियंता राजेश लांबा का कहना है कि अगर नोटिस के बावजूद लोग अपना सामान नहीं हटाते हैं तो पुलिस की मदद से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed