फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: heavy rain fall and snow fall in many areas today

उत्तराखंड मौसम अपडेट : राज्य के कई इलाकों में दोपहर बाद बदला मौसम, हुई बारिश और ओलावृष्टि

Wed, 12 May 2021 03:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 12 May 2021 03:32 PM IST
सार

उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़ में हो सकती है ओलावृष्टि, मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: heavy rain fall and snow fall in many areas today
भारी बारिश के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने के आसार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी देहरादून में बुधवार को पूरे दिन चटख धूप खिली रही। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। इस दौरान तेज हवाएं भी चलने लगीं। जिसके बाद बारिश शुरू हो गई। इसी तरह हरिद्वार में भी हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन


ऋषिकेश में मूसलाधार बारिश हुई। बागेश्वर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। नैनीताल में सुबह तेज बारिश हुई जिसके बाद धूप खिल आई। दोपहर बार यहां फिर बारिश के आसार बन गए।
विज्ञापन


राज्य के पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में बुधवार को कई जगहों में भारी बारिश के साथ बर्फबारी और बिजली गिरने के आसार हैं।

देवभूमि में कुदरत का कहर: बादल फटने से आया 'सैलाब', भवन और दुकानें हुईं जमींदोज, लोगों ने भागकर बचाई जान, तस्वीरें...
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

उत्तराखंड: देवप्रयाग में बादल फटने से मची तबाही, कई दुकानें क्षतिग्रस्त, आईटीआई का भवन ध्वस्त

वहीं राजधानी देहरादून में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजधानी व आसपास के कई इलाकों में एक या दो बार हल्की बारिश होने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और थंडर स्टार्म की सक्रियता के चलते पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

तेज अंधड़ व बूंदाबांदी से बदला मौसम का मिजाज

राजधानी देहरादून व आसपास के इलाकों में मंगलवार को शाम चार बजे पहले तो तेज हवाएं चलीं और फिर आसमान में काले घने बादल छाए। हालांकि कुछ देर के लिए हल्की बूंदाबांदी भी हुई डेढ़ घंटे तक राजधानी व आसपास के इलाकों में मौसम का मिजाज बदला रहा।

थोड़ी देर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। दूसरी ओर तेज हवाओं के चलते राजधानी के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। इसके चलते लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ा। 

गरज-चमक के साथ पहले बारिश फिर ओलावृष्टि

नैनीताल नगर में मंगलवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह से ही आसमान में हल्के बादलों ने डेरा जमाए रखा, लेकिन हल्की धूल के भी दीदार होते रहे।

अपराह्न ढाई बजे से गरज चमक के साथ पहले बारिश और उसके बाद रुक-रुक कर ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। यह क्रम शाम छह बजे तक अनवरत जारी रहा। बता दें कि नगर में बीते एक पखवाड़े से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है।

मंगलवार अपराह्न ढाई बजे से शुरू हुई ओलावृष्टि और बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट के मुताबिक शाम 6 बजे तक सात मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी।

चमोली जिले में फिर हुई बारिश-बर्फबारी

चमोली जनपद में इन दिनों दोपहर बाद रोज बारिश और बर्फबारी हो रही है। मंगलवार को भी बदरीनाथ धाम की चोटियों के साथ ही जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। गोपेश्वर में ड्रेनेज सिस्टम सही न होने से बारिश का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है।

बारिश, बर्फबारी से जिले में मौसम ठंडक भरा हो गया है। वहीं आपदा प्रभावित घाट ब्लॉक में लोग बारिश होने पर सहम जा रहे हैं। गोपेश्वर के साथ ही जोशीमठ, पीपलकोटी, पोखरी, घाट, नंदप्रयाग, उर्गम, निजमूला घाटी में भी बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed