फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Cold weather Increases, Fog after 9th October

Uttarakhand Weather: चार दिन में दो डिग्री गिरा पारा, अगले हफ्ते से रातें हो जाएंगी सर्द, कोहरे के भी आसार

Mon, 05 Oct 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 05 Oct 2020 02:30 AM IST
सार

  • दिन का तापमान 33 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today Update: Cold weather Increases, Fog after 9th October
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज अब सर्द होने लगा है। न केवल दिन में तापमान कम हो गया है बल्कि रात में भी लगातार तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह में दिन और रात के तापमान में कई डिग्री की गिरावट आ जाएगी।

विज्ञापन


राजधानी में रातें ठंडी होनी शुरू हो गई हैं। पिछले चार दिन के न्यूनतम तापमान पर नजर डालें तो स्थिति साफ है। रात के तापमान में चार दिन के भीतर दो डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान अभी 33 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
विज्ञापन


हालांकि दिन में धूप अभी तेज जरूर है, लेकिन सुबह और दोपहर बाद की धूप में अब वो गर्मी बाकी नहीं रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक सप्ताह में तापमान में और गिरावट आ सकती है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश के अनुमान नहीं बन रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ से कोहरा भी छाएगा

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले आठ अक्तूबर तक दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं। बारिश की संभावना नहीं है। इसके बाद नौ और 10 अक्तूबर को मैदानी हिस्सों में कोहरा आ सकता है। आंशिक बादल भी छाए रह सकते हैं।

पिछले चार दिनों के तापमान पर एक नजर 
एक अक्तूबर : अधिकतम-33.2     न्यूनतम-20.1
दो अक्तूबर : अधिकतम-33.3        न्यूनतम-20.4
तीन अक्तूबर : अधिकतम-33.5      न्यूनतम-20.1
चार अक्तूबर : अधिकतम-33.2      न्यूनतम-18.8

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed