फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Forecast Today News: rainfall and snowfall in hilly areas

उत्तराखंड : तेज हवाओं के साथ मैदानी इलाकों में बारिश, बदरीनाथ-केदारनाथ में हुई बर्फबारी

Sat, 17 Apr 2021 05:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 17 Apr 2021 05:27 PM IST
सार

शुक्रवार को राजधानी के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश हुई थी। जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Forecast Today News: rainfall and snowfall in hilly areas
ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में शनिवार को मौसम खराब हो गया। एक ओर देहरादून में जहां तेज हवाएं चलने लगीं तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी हुई। दोपहर बाद राजधानी देहरादून में बारिश हुई। जिसके बाद धूप निकल आई।

विज्ञापन


बर्फबारी से रुका हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम

चमोली जिले में शनिवार को मौसम दिनभर खराब रहा। बदरीनाथ धाम, औली, हेमकुंड साहिब के साथ ही फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, नीती और माणा घाटियों में बर्फबारी हुई। यमुनोत्री धाम सहित आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश से हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने का काम नहीं हो पाया। 
विज्ञापन


शुक्रवार रात करीब दो बजे से ही जिले में मौसम खराब हो गया था। रात को कुछ देर तक बारिश हुई, जबकि रविवार को निचले क्षेत्रों में दोपहर बाद बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से मौसम में ठंडक आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित समुद्र सतह से तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में एक बार फिर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

बारिश से गर्मी से मिली राहत

कर्णप्रयाग नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। काश्तकार सुरेश, महिपाल, नरेश, सुरेंद्र, महेंद्र, दिनेश व गोवर्द्धन ने कहा कि गर्मी से खेतों में फसल मुरझा गई थी। अब बारिश होने से पेड़ पौधों और फसलों को फायदा होगा। बारिश से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड भी होने लगी है। बेनीताल, गैरसैंण, चोपता, मंडल में मौसम सुहावना बना है।

केदारनाथ, मद्महेश्वर में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में बारिश 

रुद्रप्रयाग में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से लोगों को वातावरण में छाई घनी धुंध के साथ गर्मी से राहत मिली है। वहीं, जंगलों में लगी आग भी बुझ गई है।

निचले क्षेत्र में लंबे समय पर काफी देर तक बारिश हुई है। उधर, केदारनाथ, मद्महेश्वर समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है, जिससे वहां ठंड शुरू हो गई है।

उधर, केदारनाथ सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी दोपहर से शाम तक हल्की बर्फबारी हुई। मौसम खराब होने से केदारनाथ में ठंड शुरू हो गई है।

बारिश से बुझी जंगलों की आग

चमोली जिले में जंगलों में लगी आग बारिश के बाद बुझ गई है, जिससे वन विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली। 

कुमाऊं में भी हिमपात, बारिश से जंगलों की आग बुझी

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल में सीमांत जनपद में मौसम ने करवट बदली है। जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश और उच्च हिमायली क्षेत्रों में हिमपात हुआ है। वहां भी बारिश के बाद कई स्थानों पर जंगलों की आग बुझ गई है।

शनिवार को पिथौरागढ़ नगर, मुनस्यारी, धारचूला सहित विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई। वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र के हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली, मल्ला जोहार, राजरंभा में बर्फबारी हुई। बारिश से वातावरण में छाई धुंध भी कम हुई है।

इधर, नैनीताल जिले में भीमताल, भवाली, ज्योलीकोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़ और धारी क्षेत्र में बीस मिनट हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। साथ ही भवाली रेंज के जंगलों में लगी आग पर बारिश का असर देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed