फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Five people of family from Haryana buried under debris due to landslide in rishikesh

Rishikesh: भूस्खलन से कैंप जमींदोज, हरियाणा से आए एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दबे, एक का शव बरामद

Mon, 14 Aug 2023 09:09 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 09:09 PM IST
सार

Uttarakhand Weather News: परिवार की आठ साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Five people of family from Haryana buried under debris due to landslide in rishikesh
ऋषिकेष में मलबे में दबा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मूसलाधार बारिश से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के जोग्याणा गांव के समीप रविवार रात भूस्खलन हो गया। मलबे की चपेट में आने से रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र जमींदोज हो गया। एक कैंप के अंदर हरियाणा के एक ही परिवार के पांच लोग दब गए।

विज्ञापन


परिवार की आठ साल की बच्ची को सकुशल बचा लिया गया। पौड़ी प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। देर शाम मलबे से एक शव बरामद हो गया है। जबकि बाकी चार लोगों की खोजबीन जारी है।
विज्ञापन


गंगा का विकराल रूप: ऋषिकेश-हरिद्वार में खतरे का निशान पार, जलमग्न हुए कई इलाके, घरों में घुसा पानी, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्मणझूला से 14 किमी दूर स्थित जोग्याणा गांव के रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप है। एसडीएआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा के मुताबिक, रविवार रात क्षेत्र में हुई अतिवृष्टि से जोग्याणा गांव के समीप भूस्खलन हो गया। रात करीब दो बजे रवाड़ा में संचालित नाइट पैराडाइज कैंप क्षेत्र भूस्खलन की जद में आ गया।

कैंपों के अंदर ठहरे कर्मचारियों और पर्यटकों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। लेकिन, एक कैंप के अंदर रुके सेक्टर-चार 1756, कुरुक्षेत्र, हरियाणा के कमल वर्मा, निशा वर्मा, उनका बेटा निशांत, निर्मित और मोंटी मलबे में दब गए। उनके साथ आठ वर्षीय कृतिका भी थी।

कृतिका की चीख पुकार सुनकर कैंप के कर्मचारियों ने उसे समय रहते सकुशल बाहर निकाल लिया। मलबे में दबे एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांचवां रिश्तेदार मोंटी है। सूचना पर पहुंची स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं।

बताया जा रहा है कि हरियाणा का यह परिवार छुट्टी मनाने के लिए रविवार शाम ही रवाड़ा में नाइट पैराडाइज कैंप पहुंचा था। एसडीएआरएफ के कमांडेंट मणिकांत मिश्रा ने बताया कि देर शाम मोंटी का शव बरामद कर लिया है। बाकी दबे चार लोगों की खोजबीन जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed