Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंगा का विकराल रूप: ऋषिकेश-हरिद्वार में खतरे का निशान पार, जलमग्न हुए कई इलाके, घरों में घुसा पानी, तस्वीरें

Mon, 14 Aug 2023 05:26 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Aug 2023 05:26 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga River Cross Danger Mark after Heavy Rainfall in rishikesh and Haridwar Photos
ऋषिकेश में उफान पर गंगा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बाद हरिद्वार और ऋषिकेश में गंगा का विकराल रूप देखकर लोग दहशत में आ गए। ऋषिकेश में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। जिसके चलते तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को स्थानीय प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। 



सोमवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनि की रेती, तपोवन और त्रिवेणी घाट पर गंगा घाटों से ऊपर बहती रही।  त्रिवेणी घाट पर बना आरती स्थल भी जलमग्न हो गया है। हालात ये हो गए कि गंगा का पानी मुख्य गेट तक आ गया। वहीं, परमार्थ निकेतन का घाट भी पूरी तरह से जलमग्न हो गया। 

Dehradun: बारिश का कहर...पलक झपकते ही धराशायी हुआ एकेडमी का पांच मंजिला भवन, गरुड़चट्टी में मलबे में दबा परिवार

Trending Videos
Uttarakhand Weather Ganga River Cross Danger Mark after Heavy Rainfall in rishikesh and Haridwar Photos
घर में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्र के चंद्रेश्वर नगर में भारी जलभराव से कई घरों में लोग फंस गए। जल पुलिस और आपदा राहत दल के जवानों ने लोगों को गले तक भरे पानी से रेस्क्यू किया। 

Uttarakhand Weather Ganga River Cross Danger Mark after Heavy Rainfall in rishikesh and Haridwar Photos
त्रिवेणी घाट - फोटो : अमर उजाला

जिलाधिकारी सोनिका ने जलभराव से प्रभावित हुए लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साथ लेकर स्थलीय निरीक्षण किया और जल्द से जल्द प्रभावितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga River Cross Danger Mark after Heavy Rainfall in rishikesh and Haridwar Photos
गांव में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

उधर, हरिद्वार में दोपहर दो बजे गंगा का जलस्तर 295.70 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो खतरे के निशान से 1.70 मीटर ऊपर है। गंगा में पानी भी 373130 क्यूसेक छोड़ा जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Ganga River Cross Danger Mark after Heavy Rainfall in rishikesh and Haridwar Photos
हरिद्वार में जलभराव - फोटो : अमर उजाला

इसके चलते बैरागी कैंप, सती, बजरी बस्ती समेत कई इलाकों में पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है। बाहर से जल भराव वाले क्षेत्र में किसी को जाने नहीं दिया जा रहा है। जल पुलिस की कई टीमें जल भराव वाले क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed