फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather: Dehradun is getting as hot as Delhi-Chandigarh, temperature increased by five degrees

Uttarakhand Weather: दिल्ली-चंडीगढ़ जितना गर्म होने लगा देहरादून, तापमान में हुई पांच डिग्री तक की बढ़ोतरी

Tue, 08 Apr 2025 11:02 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 08 Apr 2025 11:02 PM IST
सार

Uttarakhand Weather Update:  जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर बीते कुछ सालों से उत्तराखंड के तापमान पर पड़ा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather: Dehradun is getting as hot as Delhi-Chandigarh, temperature increased by five degrees
देहरादून में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों जितना तापमान देश में दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ का है उतना ही तापमान अब राजधानी देहरादून में भी दर्ज किया जा रहा है। बीते कुछ दिनों से बड़े शहरों के तापमान को दून का तापमान टक्कर देने लगा है। मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी जमकर परेशान कर रही है।

विज्ञापन


दूननिवासियों का कहना है कि अप्रैल में इतना तापमान नहीं देखा जाता था। आंकड़ों पर नजर डाले तो बीते सोमवार को देश की राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 5.1 डिग्री अधिक के साथ 40.2, चंड़ीगढ़ में भी सामान्य से पांच डिग्री अधिकतम के साथ 37.6, लखनऊ का अधिकतम तापमान दो डिग्री के इजाफे के साथ 39.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जयपुर के तापमान का भी यह हाल रहा। जबकि सोमवार के आंकड़ों पर नजर डाले तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री के पार रहा।
विज्ञापन


Chardham Yatra: यात्रा मार्ग पर 3000 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी, कंट्रोल रूम को मिलेगी लाइव फीड

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, तापमान में बढ़ोतरी का सीधा कारण बारिश का कम होना है, जबकि पैटर्न में हुए बदलाव के चलते बारिश के आंकड़ों में कमी आई है। उधर मंगलवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री इजाफे के साथ 35.2 डिग्री रहा। यह स्थिति प्रदेश के सभी मैदानी इलाकों की रही। जबकि पर्वतीय इलाकों में भी चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी परेशान करने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed