फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand weather Cold wave wreaks havoc in Udham Singh Nagar Haridwar schools will be closed for two days

Uttarakhand Weather: प्रदेश के इन दो जिलों में शीतलहर का कहर जारी, आज और कल बंद रहेंगे हरिद्वार के सभी स्कूल

Wed, 28 Dec 2022 12:35 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 28 Dec 2022 12:35 AM IST
सार

कड़ाके की ठंड के कारण प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand weather Cold wave wreaks havoc in Udham Singh Nagar Haridwar schools will be closed for two days
शीतलहर (प्रतीकात्मक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार में शीतलहर का कहर जारी है। इससे जल्द निजात की कोई उम्मीद नहीं है। क्योंकि, मौसम विभाग ने दोनों जिलों में अगले 48 घंटे के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में जबरदस्त ठंड पड़ने के साथ ही कोहरे की संभावना है।

विज्ञापन


ऐसे में शासन, जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि दोनों जिलों में रैन बसेरों की पर्याप्त व्यवस्था करने के साथ ही अधिक से अधिक अलाव जलाए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि लंबे समय तक ठंड में बाहर न रहे। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर में जहां मंगलवार को दिन में अधिकतम तापमान गिरकर 11.5 डिग्री पहुंच गया, जो सामान्य से आठ डिग्री कम था।
विज्ञापन


वहीं, हरिद्वार के रुड़की में अधिकतम तापमान 12 डिग्री रहा। दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट के चलते इन शहरों में लोगों को जबरदस्त शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सोमवार रात को न्यूनतम तापमान पंतनगर में 5.2 और रुड़की में 7.5 डिग्री सेल्सियस  रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चकराता में शून्य पर पहुंचा पारा
चकराता में मंगलवार को अधिकतम तापमान 11 और न्यूनतम जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। इससे लोगों को दबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ा।

दून में बादल छाने, कोहरे की संभावना 
राजधानी दून में बुधवार को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्का कोहरा पड़ने की संभावना है। राजधानी और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम छह डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...Dehradun: फोन पर आए मैसेज ने उड़ाई ऊर्जा सचिव की नींद, पढ़ लीजिए... आपको भी आए ऐसा SMS तो रहें सतर्क

आज और कल बंद रहेंगे हरिद्वार के सभी स्कूल
कड़ाके की ठंड के कारण प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कक्षा एक से 12 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों, आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार और बृहस्पतिवार को अवकाश घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता के प्रस्ताव पर 30 और 31 दिसंबर को विद्यालयों के समय में भी बदलाव किया गया। स्कूलों का संचालन सुबह 10 बजे से 3:30 बजे तक होगा। अभी तक स्कूल सुबह 9:30 बजे लग रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed