फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cyber Crime thugs sent a message to Energy Secretary to disconnect electricity connection Uttarakhand news

Dehradun: फोन पर आए मैसेज ने उड़ाई ऊर्जा सचिव की नींद, पढ़ लीजिए... आपको भी आए ऐसा SMS तो रहें सतर्क

Tue, 27 Dec 2022 06:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 27 Dec 2022 06:04 PM IST
सार

ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम फोन पर आए मैसेज का गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने के साथ ही प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं से भी ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि अगर आपका बिजली बिल जमा नहीं है या फिर बिल से संबंधित शिकायत है तो अपने बिजली दफ्तर से ही संपर्क करें।

विज्ञापन
Cyber Crime thugs sent a message to Energy Secretary to disconnect electricity connection Uttarakhand news
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साइबर अपराधियों ने ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को ही बिल जमा न करने पर बिजली कनेक्शन काटने का मैसेज भेज दिया। उन्होंने इसकी शिकायत करते हुए सभी बिजली उपभोक्ताओं से भी ऐसे फ्रॉड मैसेज के झांसे में न आने की अपील की है।

विज्ञापन


दरअसल, ऊर्जा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम को एक मैसेज आया, जिस में लिखा हुआ था कि पिछले महीने का बिजली बिल अपडेट न होने से आपका बिजली कनेक्शन रात 9:30 बजे काट दिया जाएगा। इसका ऊर्जा सचिव ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से करने के साथ ही प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं से भी ऐसे साइबर ठगों से सतर्क रहने की अपील की है। कहा कि अगर आपका बिजली बिल जमा नहीं है या फिर बिल से संबंधित शिकायत है तो अपने बिजली दफ्तर से ही संपर्क करें।
विज्ञापन


मैसेज में दिए नंबर पर संपर्क तो ठगी
मैसेज में एक मोबाइल नंबर दिया जाता है, जिस पर संपर्क करने को कहा जाता है। जब व्यक्ति इस पर संपर्क करता है, तो वह एक एप डाउनलोड करने को कहता है। जैसे ही व्यक्ति एप को डाउनलोड करता है, मोबाइल की सारी सूचनाएं ठगों तक पहुंच जाती हैं। लोगों से पैसा भी जमा कराने को कहा जाता है। बहुत से लोग इनका शिकार होकर पैसे गवां बैठते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें....Nainital: कमरे में अंगीठी जलाकर सो गए दंपती, पड़ोसियों को इस हाल में मिले, गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत

ऐसे एसएमएस से हो रही ठगी
Dear Consumer Your Electricity power will be disconnected. Tonight at 9.30 pm from electricity office. because your previous month bill was not update. Please immediately contact with our electricity officer 8926211397 Thank you.

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed