Uttarakhand: पहाड़ से मैदान तक ठंडी हवाओं से मौसम हुआ कूल-कूल, दिन में छाया अंधियारा, छह डिग्री गिरा पारा
Uttarakhand Weather Update: ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, आठ अप्रैल को देहरादून समेत कई जिलों में ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में आज पहाड़ से मैदान तक मौसम ने करवट बदली। रुक-रुक कर बारिश और तेज ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। उधर, अप्रैल के पहले सप्ताह में जहां आमतौर पर गर्मी बढ़ने लगती थी, वहीं, इस बार ठंड का अहसास बना हुआ है।
दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहा और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होती रही। ठंडी हवाओं के चलते मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सुबह और शाम के समय ठंडक ज्यादा महसूस की गई, जिससे कई लोगों ने हल्के गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए।
ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन: रुद्रप्रयाग में निर्माणाधीन टनल में हुआ धंसाव, पानी और मलबा भरा, मजदूरों को निकाला
पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ी हवाओं का असर
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव के पीछे मुख्य वजह पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में बादल छाए रहे और बारिश हो रही है। इसके साथ ही हिमालयी क्षेत्रों से आने वाली ठंडी हवाओं ने तापमान में और गिरावट ला दी। विशेषज्ञों का कहना है कि जब पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होता है, तो यह अरब सागर और भूमध्यसागर क्षेत्र से नमी लेकर आता है। यही नमी बादलों का निर्माण करती है और बारिश का कारण बनती है। इसके चलते सूर्य की किरणें सीधे जमीन तक नहीं पहुंच पातीं, जिससे तापमान में कमी आती है।
आगे भी मौसम रहेगा बदला-बदला
मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का यही रुख बना रह सकता है। हल्की बारिश, बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते तापमान सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आठ अप्रैल को देहरादून समेत टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में भी बिजली और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.