फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Bridge on Haldwani-Dehradun highway in danger due to rain both pillars damaged

Uttarakhand: कभी भी ढह सकता है हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बना पुल, दोनों पिलर हुए क्षतिग्रस्त

Sun, 07 Jul 2024 12:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालाढूंगी(नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2024 12:28 PM IST
सार

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कुमाऊं में बारिश से पुलों को खतरा पैदा हो गया है। शनिवार को भी कई जगहों पर पुल ढह गए थे, वहीं, आज हल्द्वानी देहरादून हाईवे पर बना पुल भी खतरे की जद में है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Bridge on Haldwani-Dehradun highway in danger due to rain both pillars damaged
पुल को खतरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में चार दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले, गधेरे उफान पर हैं। वहीं, कई पुलों पर भी खतरा पैदा हो गया है। रविवार को हल्द्वानी-देहरादून स्टेट हाईवे पर चकलुवा के पास बने पुल को भी खतरा पैदा हो गया है। पानी के तेज बहाव ने पुल के दोनों पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ऐसे में यह पुल कभी भी ढह सकता है। 

विज्ञापन

 

Badrinath Highway: मलबा और बोल्डर गिरने से कई जगह हाईवे बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में ही फंसे, तस्वीरें
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को हुई बारिश से भी कई जगह पुल टूटे

रामनगर -भतरौंजखान मार्ग पर मोहान स्थित पन्याली नाले में आए तेज बहाव के कारण इस पर बना पुल टूट गया। इससे भतरौंजखान, भिकियासैंण, रानीखेत के लिए आवाजाही बंद हो गई है। राहगीरों को चिमटाखाल, हरड़ा मार्ग से भेजा रहा है।

वहीं, पिथौरागढ़ जिले में दारमा घाटी के माइग्रेशन ग्राम बोन को जोड़ने के लिए च्युति गधेरे में बना पुल भी बारिश की भेंट चढ़ गया है। इसके चलते गांव के 30 परिवारों का संपर्क मुख्य सड़क से कट गया है। तीजम और वतन तोक को जोड़ने वाला लकड़ी का पैदल पुल बह गया है। इससे 18 परिवारों का संपर्क कट गया है। उधर, चीन सीमा को जोड़ने वाला कैलाश मार्ग पर स्थित बैली ब्रिज भी खतरे की जद में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed