{"_id":"66e2aa5765bfc7b2840d7833","slug":"uttarakhand-weather-badrinath-highway-heavy-debris-boulders-fell-from-hill-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli: पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक रहा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli: पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और बोल्डर, बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक रहा बंद
Thu, 12 Sep 2024 02:21 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कर्णप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली/कर्णप्रयाग
Published by: रेनू सकलानी
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:21 PM IST
सार
कमेड़ा में बदरीनाथ हाईवे लगभग एक घंटे बंद रहने से वाहन फंसे रहे। बारिश के चलते यहां लगातार पहाड़ी से मलबा-बोल्डर गिर रहा है।
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे बंद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चमोली कर्णप्रयाग में कमेड़ा के निकट दो स्थानों पर बृहस्पतिवार को पहाड़ी से मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे करीब एक घंटे तक बंद रहा। जेसीबी मशीन से मलबा हटाए जाने के बाद हाईवे यातायात के लिए सुचारु हुआ। सुबह से जारी बरसात के कारण पहाड़ी से मलबा आने व बोल्डर टूटने के कारण बदरीनाथ हाइवे कमेड़ा स्लाइडिंग जोन और पेट्रोल पंप के निकट बाधित हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Dehradun: नफरती भाषण देने पर शिव शक्ति धाम डासना के महंत पर मुकदमा, वीडियो हुआ था वायरल
विज्ञापन
सुबह सात बजे करीब हाइवे बंद होने से दोनों ओर वाहन फंसे रहे। एनएचआइडीसीएल द्वारा जेसीबी मशीन से मलबा साफ करने के बाद आठ बजे करीब हाईवे को छोटे बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया ।
विज्ञापन
बुधवार रात्रि से हो रही बारिश के चलते सिमली- ग्वालदम - अल्मोड़ा हाईवे थराली के पास सुनला में पहाड़ी से मलबा आने के चलते बंद हो गया।