फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Case filed against Mahant of Shiv Shakti Dham Dasna for giving hate speech

Dehradun: नफरती भाषण देने पर शिव शक्ति धाम डासना के महंत पर मुकदमा, वीडियो हुआ था वायरल

Thu, 12 Sep 2024 11:54 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 12 Sep 2024 11:54 AM IST
सार

पिछले दिनों प्रेस क्लब देहरादून में महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने भाषण दिया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच कराई।

विज्ञापन
Dehradun News: Case filed against Mahant of Shiv Shakti Dham Dasna for giving hate speech
- फोटो : ANI

विस्तार

नफरती भाषण देने के मामले में शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह भाषण महंत ने प्रेस क्लब में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दिया था।

विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि नफरती भाषण देने का एक वीडियो वायरल हो रहा था। सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने इस वीडियो का स्वत: संज्ञान लिया और जांच कराई। जांच में पाया गया कि यह वीडियो शिव शक्ति धाम डासना गाजियाबाद के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी का है।
विज्ञापन


वह पिछले दिनों प्रेस क्लब देहरादून में पत्रकार वार्ता करने पहुंचे थे। उन्होंने समुदाय विशेष के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस प्रकरण में उप निरीक्षक देवेंद्र गुप्ता की शिकायत पर डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू, भैरव मंदिर में किया जाएगा समापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उन्होंने आमजन से भी अपील की है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसी किसी भी पोस्ट जो कि धर्म, जाति, क्षेत्र के आधार पर समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करती है, को वायरल न करें। पुलिस लगातार ऐसी पोस्ट की निगरानी कर रही है। ऐसे में इस तरह की पोस्ट को वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed