{"_id":"6047a863f9515c83f5b085454d3a96b2","slug":"uttarakhand-weather-at-new-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न पर रहेगा बादलों का डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न पर रहेगा बादलों का डेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 29 Dec 2014 06:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2014 की विदाई और 2015 के स्वागत के जश्न पर बादलों का डेरा रहेगा। 31 दिसम्बर की रात मौसम विभाग ने बादल छाने और सर्द हवाएं चलने की संभावना जताई है। पारा छह डिग्री रहने का अनुमान है। हालांकि, नए साल का पहला दिन कुछ कम ठंडा हो सकता है।
विज्ञापन
अगले तीन दिन तापमान रहेगा नीचे
मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले तीन दिन तापमान पांच से छह डिग्री के आसपास रहेगा। 31 दिसम्बर को दिनभर हल्के बादलों की वजह से धूप की आंखमिचौली रहेगी। शाम को सर्द हवाएं ठंड बढ़ा सकती हैं। दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम पारा छह डिग्री रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी का पहला दिन अपेक्षाकृत कुछ गर्माहट भरा होने की संभावना है।
विज्ञापन
अनुमान के मुताबिक एक जनवरी को दिन में धूप खिलने से पारा छह से बढ़कर दस डिग्री तक आ सकता है। फिलहाल प्रदेश में कहीं भी बारिश या बर्फबारी के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
सोमवार को रहेंगे बादल
उधर, रविवार को भी राजधानी में ठंड का प्रकोप जारी रहा। मौसम विभाग ने अधिकतम पारा 21.5 डिग्री और न्यूनतम 5.6 डिग्री पर दर्ज किया। पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने की वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है।
सोमवार को कुछ जगहों पर बादल छाए रहेंगे, हालांकि कहीं भी बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है। हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर जैसे मैदानी क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप जारी रहेगा। दून में भी शाम को हल्का कोहरा छा सकता है।