{"_id":"63215742719e311137049967","slug":"uttarakhand-weather-alert-heavy-rain-orange-alert-monsoon-season","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में भारी बारिश, रोके गए पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री और स्कूली बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather: आज कई इलाकों में भारी बारिश, रोके गए पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री और स्कूली बच्चे
Wed, 14 Sep 2022 12:05 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 14 Sep 2022 12:05 PM IST
सार
जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन
उफान पर नदियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम के बदले मिजाज के चलते अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चालू मानसून सीजन में यह चौथी बार है, जब ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है।
विज्ञापन
उधर, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से किरोड़ा नाला उफान पर आ गया। ग्रामीणों और पूर्णागिरि आने वाले तीर्थयात्री व स्कूली बच्चों की आवाजाही रोक दी गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक इस दौरान भारी से बहुत भारी बारिश के साथ ही बिजली गिरने की भी आशंका है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शासन और जिला प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों को अगले 24 घंटे सतर्क रहने की जरूरत है। उधर, मौसम विभाग ने देहरादून और आसपास के इलाकों में भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। डीएम सोनिका ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव
चमोली के विद्यालयों में आज रहेगा अवकाश
मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए चमोली जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने आज 14 सितंबर को कक्षा एक से 12वीं तक के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार चमोली जनपद में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।