फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Guidelines issued to protect children from tomato flu

Tomato Flu: उत्तराखंड में बच्चों को टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए गाइडलाइंस जारी, पढ़ें कैसे करें बचाव

Tue, 13 Sep 2022 09:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Sep 2022 09:20 PM IST
सार

पत्र में डॉ. राजेश कुमार ने कहा है कि यह संक्रमण खांसने, छींकने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आने, थूक या लार के संपर्क से भी फैलता है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Guidelines issued to protect children from tomato flu
टोमैटो फ्लू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बच्चों में फैलने वाली हैंड फुट माऊथ डिजीज (एचएमडीएफ) टोमैटो फ्लू से बचाव के लिए उत्तराखंड शासन ने गाइडलाइंस जारी की है। प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर राजेश कुमार ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है।

विज्ञापन


पत्र में डॉ. राजेश कुमार ने कहा है कि यह संक्रमण खांसने, छींकने से फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के नजदीकी संपर्क में आने, थूक या लार के संपर्क से भी फैलता है। इसमें बच्चे को बुखार आने के साथ ही बदन दर्द, जी मिचलाना, भूख न लगना, गले में सूजन व दर्द, दस्त लगना, जोड़ों में सूजन के साथ ही एक से दो दिन के भीतर मसूड़ों, चेहरे, जीभ, हाथ व पंजों में चकत्ते आ जाते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Corona Update: पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मिले, 201 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे बचाव के लिए उन्होंने संक्रमित बच्चे या व्यक्ति को बीमारी की अवधि के दौरान आईसोलेट करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं कि वह चकत्तों को न रगड़ें, मास्क का इस्तेमाल करें।


उन्होंने सभी जिलाधिकारियों व मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह टोमैटो फ्लू की कड़ी निगरानी करें। सभी राजकीय व निजी अस्पतालों में चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को इस संबंध में जागरूक किया जाए। उन्होंने आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए। 

यह है उपचार

डॉ. आर राजेश कुमार के मुताबिक, यह मामूली रोग के रूप में परिलक्षित होता है। सामान्य लक्षणों के साथ खुद ही ठीक होने वाला रोग है। थोड़ी सी सावधानी से इस रोग पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सकता है। लक्षण होने पर बॉडी हाईड्रेट रखें। प्रचुर मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करें। संतुलित आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन, विटामिन का सेवन करें। बुखार व दर्द के लिए पैरासिटामाल का इस्तेमाल करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed