फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand water minister busy in devotion.

पेयजल मंत्री बोले 'मैं डोली लेकर जा रहा हूं, पानी पिलाते रहना'

Tue, 05 May 2015 12:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 05 May 2015 12:05 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand water minister busy in devotion.

‘कुछ दिन बाद मैं एक डोली यात्रा लेकर पहाड़ की ओर निकलूंगा, आप लोगों को पानी पिलाते रहना। गर्मियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।’

विज्ञापन


जल संस्थान के अधिकारी- कर्मचारियों को निर्देशों की घुट्टी पिलाकर उत्तराखंड के पेयजल मंत्री ने उनकी मांगों पर आश्वासन का मरहम भी लगाया। कुछ मांगों के निस्तारण के लिए मौके पर ही मुख्य महाप्रबंधक को निर्देश दिए। राजकीयकरण की बड़ी मांग पर जून तक का समय मांगा। मौका था उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ के द्विवार्षिक अधिवेशन का।
विज्ञापन


सोमवार को देहरादून में सुभाष रोड स्थित गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित अधिवेशन में पेयजल मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने कर्मचारियों की राजकीयकरण की मांग पर कहा कि इसे लेकर शासन में कमेटी बनाई गई है। जिसकी रिपोर्ट कैबिनेट में रखी जानी है। उम्मीद है कि इस दिशा में सकारात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जून माह में राजकीयकरण के मुद्दे पर त्रिपक्षीय वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता की हमारे विभाग से बेहद उम्मीदें हैं, तो ऐसे में हमारा भी फर्ज बनता है कि हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरें।

इस मौके पर जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक एसके गुप्ता, एसके शर्मा, सुबोध कुमार, एलपी अदलखा, एसके जैन, डीपी पोखरियाल आदि अधिकारी उपस्थित थे। अधिवेशन में  जल संस्थान कर्मचारी संघ के राज्यभर के कर्मचारी पहुंचे थे।

गिरीश अध्यक्ष, गजेंद्र बने महामंत्री
इस मौके पर संघ के प्रदेश और मंडल चुनाव भी हुए। जिसमें संघ के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चंद जोशी बने। महामंत्री गजेंद्र कपिल, उपाध्यक्ष फतेह सिंह और सुरेंद्र सिंह चुने गए। अशोक शर्मा कोषाध्यक्ष, रमेश चंद, श्रीकांत पांडे संयुक्त सचिव, शिव प्रसाद, हेमंत कुमार संगठन सचिव चुने गए।


हरभजन सिंह और मोहन चंद्र कार्यालय सचिव बने। लीलाधर मेहंदीरत्ता और कविंद्र मेहता प्रचार सचिव नियुक्त किए गए। मंडल अध्यक्ष जीतमणि सेमवाल, महासचिव रमेश बिंजौला, उपाध्यक्ष दिनेश भट्ट और रामचंद्र सेमवाल चुने गए। कोषाध्यक्ष ललित नेगी बने।

ये रखीं प्रमुख मांगें
राजकीयकरण, पद्दोन्नति, पीएफ खाते जीपीएफ भत्ते के रूप में संचालित किए जाने आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed