{"_id":"9bead57d505761c4098730b042a65b4d","slug":"uttarakhand-water-corporation-website-upgrade-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन हुआ पेयजल निगम के खर्च का ब्यौरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन हुआ पेयजल निगम के खर्च का ब्यौरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड की पेयजल निगम ने अपनी वेबसाइट को अपग्रेड कर दिया है। साथ ही अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को निगम की ओर से खर्च बजट को देखने की सुविधा दी है।
विज्ञापन
जल्द ही यह सुविधा आम लोगों को भी मिल सकेगी। विभिन्न योजनाओं के बजट की जानकारी पेयजल निगम की अधिकारियों को ही ठीक से नहीं रहती। सभी को अपने क्षेत्र के बारे में ही पता रहता है। लेकिन अब दो सालों से बंद पड़ी वेबसाइट को न सिर्फ चालू किया गया है, बल्कि उसे अपग्रेड भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
अभी यूजर आईडी पर ही सुविधा
वेबसाइट में निगम किस क्षेत्र में किस योजना पर कितना खर्च कर रहा है, जिलेवार जानकारी डाल दी गई है। निगम के कर्मचारी-अधिकारी यूजर आईडी के जरिये देख सकते हैं। कर्मचारियों के रिटायरमेंट आदि की जानकारी भी इसमें है।
विज्ञापन
निगम की ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि आम लोगों के लिए भी यह साइट ओपन की जा सके। ताकि हर जिले के लिए आने वाला बजट और खर्च का ब्योरा आम लोगों के सामने हो। इससे विभाग बेकार के आरोपों से भी बचा सकेगा।
- भजन सिंह, एमडी, पेयजल निगम
वेबसाइट पर अभी यूजर आईडी, पासवर्ड डालने के बाद सूचनाएं देखी जा सकती हैं। इसमें 12 तरह की रिपोर्ट हैं। जल्द आम लोगों के लिए भी साइट ओपन की जाएगी। हालांकि उनको किसी तरह के पासवर्ड की जरूरत नहीं पड़ेगी।
- हितेश पुंडीर, सीनियर प्रोग्रामर (एनआईसी)