{"_id":"808d7325c9b52974f99107611b4364b2","slug":"uttarakhand-water-corporation-plan-for-ganga-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा बेसिन के लिए पेयजल निगम का प्लान बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा बेसिन के लिए पेयजल निगम का प्लान बेकार
रजा शास्त्री/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 11 Feb 2016 12:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा स्वच्छता अभियान के तहत केंद्र सरकार ने अब सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) निर्माण की जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसी वेबकॉस को दी है।
विज्ञापन
शासन में यह उम्मीद की जा रही कै कि इस एजेंसी के काम शुरू करने के बाद ही केंद्र इस मद का पांच सौ करोड़ रुपये आवंटित करेगा, हालांकि एनजीटी ने केंद्र को गंगा स्वच्छता के लिए स्वीकृत पांच सौ करोड़ रुपये जल्दी से जल्दी जारी करने का आदेश दिया था। वेबकॉस को एसटीपी निर्माण की सूचना प्रदेश शासन को दे दी गई है। बहुत जल्दी एजेंसी की टीम मुख्य सचिव के साथ कार्ययोजना पर बैठक करेगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड पेयजल निगम ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल के आदेश पर गंगा बेसिन में 15 एसटीपी और 24 बायो डायजेस्टर के निर्माण के लिए एक्शन प्लान तैयार कर लिया था, लेकिन केंद्र ने इसे खारिज कर दिया और पीपीपी मोड पर प्लांट बनाने के लिए कहा। इसके बाद कोई कंपनी पर्वतीय क्षेत्रों में एसटीपी निर्माण के लिए काम करने के लिए राजी नहीं हुई।
विज्ञापन
इस पर पीपीपी मोड को दरकिनार कर स्थानीय ठेकेदारों से काम के लिए कहा गया तो वे भी तैयार नहीं हुए। एनजीटी के बढ़ते दबाव के कारण केंद्र ने वेबकॉस से एसटीपी निर्माण कराने का निर्णय लिया है। एसटीपी निर्माण के मद में केंद्र सरकार ने अभी तक राज्य सरकार को एक पैसा नहीं दिया है।
कंपनियों के काम से मना करने की एक वजह यह भी मानी जा रही है। बाद में केंद्र ने वेबकॉस से यह काम कराने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश शासन को अवगत करा दिया गया है।
वेबकॉस की टीम शासन में बात करने के साथ गंगा बेसिन में उन स्थानों को देखेगी जहां एसटीपी बनाए जाने हैं। अपर मुख्य सचिव एस. राजू ने वेबकॉस को जिम्मेदारी दिए जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कंपनी की टीम शासन से वार्ता के लिए आने वाली है।