फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand waiting for rail budget.

ऋषिकेश नहीं पहुंची अंग्रेजों के जमाने की रेल

Wed, 25 Feb 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Feb 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand waiting for rail budget.

देहरादून और तीर्थनगरी ऋषिकेश को रेल सेवा से जोड़ने की योजना अंग्रेजों के दौर में ही तैयार हो गई थी।

विज्ञापन


मगर आजादी 68 साल बाद भी योजना पटरी पर नहीं उतर पाई। हर बजट से पहले कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेता ऋषिकेश-दून रेल लाइन का मसला जोर शोर से उठाते रहे, लेकिन लगातार उम्मीद बिखरने के कारण दो साल से चुप्पी साध ली है।

ब्रिटिश काल में देहरादून तक रेल लाइन पहुंचाने के बाद अंग्रेजी हुकूमत दून और ऋषिकेश को सीधी रेल सेवा से जोड़ने की योजना बनाई थी। सूत्रों के मुताबिक तब अंग्रेजों ने लाइन के लिए सर्वे भी कर लिया था। अंग्रेजों के जाने के बाद रेल लाइन महज सर्वे तक पर ही खड़ी रह गई।
विज्ञापन


राजधानी बनने के बाद बुलंद हुई थी आवाज
राज्य गठन के बाद दून राजधानी बनी तो इस मांग ने और जोर पकड़ा। तीर्थनगरी और आस-पास के व्यापारियों और निवासियों ने भी इसका जोर-शोर से समर्थन किया था। कुछ साल पहले उम्मीद भी थी कि बजट में लाइन के लिए घोषणा होगी, लेकिन अब तक मायूसी ही हाथ लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरोजगारों को मिलेगा फायदा
ऋषिकेश से रोजाना औसतन दस हजार से अधिक कामकाजी देहरादून, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में आते हैं। बस से देहरादून आने में करीब डेढ़ घंटे लगता है। रेल सेवा शुरू होने से समय भी कम लगेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग रोजगार से जुड़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed