फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: villagers threaten MLA Deshraj Karnwal for assault, video goes viral

उत्तराखंड: ग्रामीण ने विधायक देशराज कर्णवाल को दी मारपीट की धमकी, वीडियो वायरल

Wed, 19 May 2021 10:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झबरेड़ा (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 May 2021 10:50 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप था कि जलभराव और नाली सफाई की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस पर विधायक कार्यों की जानकारी देने लगे, लेकिन इसी दौरान एक ग्रामीण ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की धमकी दे डाली। 

विज्ञापन
Uttarakhand: villagers threaten MLA Deshraj Karnwal for assault, video goes viral
विधायक देशराज कर्णवाल को दी मारपीट की धमकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में रुड़की के झबरेड़ा क्षेत्र के भगतोवाली गांव में विकास कार्यों की जानकारी लेने गए विधायक के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। इस दौरान एक ग्रामीण ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट तक की धमकी दे डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहीं, विधायक का कहना है कि ग्रामीण को साजिश के तहत भेजा गया था। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष का हाथ है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर झबरेड़ा विधायक भगतोवाली गांव में विकास कार्यों और पीएचसी पर कोरोना टेस्ट की जानकारी लेने पहुंचे थे। इसी दौरान पांच-छह ग्रामीण वहां आ गए और विधायक पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में जलभराव और नाली सफाई की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इस दौरान विधायक विकास कार्यों की जानकारी देने लगे। इसी दौरान एक ग्रामीण ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए मारपीट की धमकी दे डाली। 
विज्ञापन


इसका किसी ने वीडियो बना लिया, जो दिनभर सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा। उधर, विधायक देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पर साजिश के तहत ग्रामीण को भेजने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपशब्द बोलने वाला ग्रामीण नगर पंचायत चेयरमैन का करीबी है और पीएस भी है। उन्होंने पीएचसी में चिकित्सक की नियुक्ति कराई है, लेकिन चेयरमैन इसका  श्रेय लेने की कोशिश कर रहे थे। इसका मैंने मीडिया के जरिये खंडन किया था। इसी से खफा होकर चेयरमैन ने साजिश के तहत ग्रामीणों को मारपीट और झगड़ा कराने के लिए भेजा था। जो ग्रामीण काम न करने का आरोप लगा रहा है, एक दिन पहले उसके घर के बाहर उन्होंने खुद सैनिटाइजेशन किया था। इसलिए सभी आरोप बेबुनियाद हैं। 

-देशराज कर्णवाल, झबरेड़ा विधायक 

विधायक के साथ झगड़े की न तो मुझे जानकारी थी और न ही इससे कोई लेना देना है। अगर आरोप लगा रहा ग्रामीण मेरा पीएस है तो विधायक को यह साबित करना चाहिए। विधायक ने मीडिया के जरिये खुद ही मेरे खिलाफ उल्टी-सीधी बातें कही थीं कि मैं कार्य का श्रेय लेना चाह रहा हूं। जबकि मैंने कभी ऐसी पोस्ट नहीं डाली कि कोई काम मैं करा रहा हूं। पीएचसी पर किसी प्रकार की टेस्टिंग आदि की सामान्य सूचनाएं पोस्ट की गई हैं। इसमें मैंने यह नहीं कहा है कि यह काम मैं खुद करा रहा हूं। लोगों में विधायक के प्रति रोष है। 
-चौधरी मानवेंद्र सिंह, चेयरमैन, झबरेड़ा नगर पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed