{"_id":"69c3ca7a4fa4b050ba02d44a","slug":"uttarakhand-vigilance-action-anganwadi-supervisor-arrested-in-haridwar-for-accepting-a-bribe-of-50-000-rupees-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस की कार्रवाई: हरिद्वार में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस की कार्रवाई: हरिद्वार में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर प्रमोशन के नाम पर 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Wed, 25 Mar 2026 05:18 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:18 PM IST
सार
क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
विजिलेंस ने हरिद्वार से आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। सैनी ने यह रिश्वत रुड़की क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका के प्रमोशन के लिए मांगी थी। आरोपी के घर पर भी विजिलेंस ने छापा मारा। बताया जा रहा है कि वहां से भी कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विजिलेंस ने यह कार्रवाई हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित जिला मुख्यालय में की है। यहां पर डीपीओ रुड़की कार्यालय में तैनात राखी सैनी रुड़की क्षेत्र की आंगनबाड़ी सुपरवाइजर हैं। इसी क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका का प्रमोश काफी दिनों से लंबित था। ऐसे में सैनी उसे लगातार टालती आ रही थी। इस बीच सहायिका ने सैनी से बात की तो उसने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। जबकि, सहायिक रिश्वत नहीं देना चाहती थी।
विज्ञापन
Rishikesh: एम्स में जांच से घबरा कर अचानक भागने लगा मरीज, छठी मंजिल पर चढ़ा, मची अफरा तफरी
विज्ञापन
Trending Videos
ऐसे में उसने विजिलेंस को डायल 1064 पर शिकायत कर दी। विजिलेंस ने शिकायत की जांच करते हुए मामले को सही पाया और ट्रैप टीम तैयार कर ली। सहायिका को उसने बुधवार को रोशनाबाद बुलाया था। जैसे ही वह रिश्वत लेकर पहुंची तो विजिलेंस की टीम ने पीछे से पहुंचकर राखी सैनी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।