{"_id":"69c3c67d1e9c94863b0a6ffa","slug":"rishikesh-mentally-ill-patient-suddenly-panics-and-fleas-at-aiims-climbs-to-sixth-floor-2026-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: एम्स में जांच से घबरा कर अचानक भागने लगा मरीज, छठी मंजिल पर चढ़ा, मची अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: एम्स में जांच से घबरा कर अचानक भागने लगा मरीज, छठी मंजिल पर चढ़ा, मची अफरा तफरी
Wed, 25 Mar 2026 05:00 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Mar 2026 05:00 PM IST
सार
एम्स ओपीडी से मरीज का एंडोस्कोपी टेस्ट होना था। जबकि मरीज ने टेस्ट के लिए अपने परिजनों से मना किया। टेस्ट के दौरान घबराहट के चलते वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और ओपीडी की छठी मंजिल पर पहुंच गया।
विज्ञापन
एम्स के भवन की छठी मंजिल पर चढ़ा रोगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एम्स अस्पताल की ओपीडी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक मानसिक रोगी अचानक घबरा कर भागने लगा। मरीज अपने परिजनों के साथ एम्स अस्पताल में जांच कराने आया था।
विज्ञापन
एम्स ओपीडी से मरीज का एंडोस्कोपी टेस्ट होना था। जबकि मरीज ने टेस्ट के लिए अपने परिजनों से मना किया। टेस्ट के दौरान घबराहट के चलते वह ओपीडी से निकलकर सीढ़ियों की ओर दौड़ पड़ा और ओपीडी की छठी मंजिल पर पहुंच गया। लेकिन उपर की मंजिल का दरवाजा बंद देख मरीज ने दरवाजे को धक्का देकर खोलने की कोशिश की ओर दरवाजे कुंडी को तोड़ दिया और आगे बढ गया।
विज्ञापन
Chardham Yatra 2026: अब तक 10 लाख पंजीकरण, सीएम धामी बोले-सभी तीर्थयात्रियों को दर्शन कराना है जिम्मेदारी
विज्ञापन
स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए उसका पीछा किया और सुरक्षा कर्मियो ने मरीज को समझा-बुझाकर शांत किया और सुरक्षित तरीके से नीचे लेकर आए। इसके बाद मरीज को दोबारा संबंधित विभाग में ले जाकर आवश्यक जांच पूरी कराई गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया की मरीज को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या थी और उसका इलाज ओपीडी आधार पर जारी है। जांच पूरी होने के बाद उसे आवश्यक उपचार देकर भेजा जाएगा।