फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Vidhansabha will fill the posts of direct recruitment through commissions read more updates

Uttarakhand: सीधी भर्ती के पदों को आयोगों के माध्यम से भरेगी विधानसभा, सेवा नियमावली का प्रस्ताव लौटाया

Thu, 18 May 2023 03:04 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 May 2023 03:04 PM IST
सार

विधानसभा ने पूर्व में सेवा नियमावली में नए संशोधन करके उसे मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया था। लेकिन शासन ने इसमें किए गए कतिपय प्रावधानों में संशोधन के लिए नियमावली को लौटा दिया गया था। विधानसभा ने नियमावली संशोधन कर दोबारा शासन को भेज दी।
 

विज्ञापन
Uttarakhand Vidhansabha will fill the posts of direct recruitment through commissions read more updates
रितु खंडूरी भूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भर्तियों में धांधली के आरोपों को लेकर सुर्खियों में रही उत्तराखंड विधानसभा अब सीधी भर्ती के सभी खाली पदों को उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से भरेगी। इस संशोधन के साथ शासन ने सेवा नियमावली पर सहमति जताते हुए इसे विधानसभा को लौटा दिया है। संशोधित नियमावली में विधायी को फिर से विधानसभा का प्रशासकीय विभाग बनाने का प्रावधान किया गया है।

विज्ञापन

बता दें कि विधानसभा ने पूर्व में सेवा नियमावली में नए संशोधन करके उसे मंजूरी के लिए शासन को भेज दिया था। लेकिन शासन ने इसमें किए गए कतिपय प्रावधानों में संशोधन के लिए नियमावली को लौटा दिया गया था। विधानसभा ने नियमावली संशोधन कर दोबारा शासन को भेज दी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  आयोग ने की बड़े पैमाने पर कार्रवाई, पेपर लीक के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्मिक, वित्त और न्याय की सहमति के बाद नियमावली प्रकोष्ठ के माध्यम से इसे विधायी को भेजा गया। विधायी से मंजूरी के बाद इसे विधानसभा को लौटा दिया गया है। कार्मिक विभाग के सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है। नियमावली में विधानसभा सचिव की नियुक्ति, विधायी को प्रशासकीय विभाग बनाने और तदर्थ आधार पर नियुक्ति करने के स्थान आयोगों के माध्यम से सीधी भर्ती के खाली पदों को भरने की नई व्यवस्था की गई है। सूत्रों के मुताबिक, विधायी विभाग इसका प्रस्ताव बनाकर बृहस्पतिवार या आगामी कैबिनेट बैठक में मंजूरी के लिए लाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed