फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKSSSC Five years ban on 180 candidates accused of paper leak in four Group-C recruitments Uttarakhand news

Uttarakhand: आयोग ने की बड़े पैमाने पर कार्रवाई, पेपर लीक के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध

Thu, 18 May 2023 10:29 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 18 May 2023 10:29 AM IST
सार

आयोग की ओर से 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने जा रही है। इससे पहले आयोग ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। चारों भर्ती परीक्षाओं में ये 180 अभ्यर्थी संलिप्त थे, जिस वजह से उन्हें पांच साल के लिए आयोग की सभी परीक्षाओं से डिबार(प्रतिवारित) कर दिया गया है। अब ये आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन
UKSSSC Five years ban on 180 candidates accused of paper leak in four Group-C recruitments Uttarakhand news
यूकेएसएससी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने चार भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल के आरोपी 180 अभ्यर्थियों पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया है। पहली बार आयोग ने इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। डिबार होने वाले अभ्यर्थियों को इसकी सूचना डाक के माध्यम से भेज दी गई है।

विज्ञापन

आयोग के सचिव एसएस रावत के मुताबिक, स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा 2021, वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा 2021, सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 और वीपीडीओ भर्ती परीक्षा 2016 में अनुचित साधनों में संलिप्त 180 अभ्यर्थियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। कई अभ्यर्थियों के नोटिस डाक के माध्यम से वापस आ गए थे, जिनके लिए आयोग ने 29 अप्रैल को वेबसाइट पर अलग से सूची जारी करते हुए जवाब मांगा था।

विज्ञापन

 

आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे
अभ्यर्थियों के जवाब आने का समय समाप्त होने के बाद आयोग ने सभी का परीक्षण किया। परीक्षण के बाद यह निष्कर्ष निकला कि किसी भी अभ्यर्थी का जवाब संतोषजनक नहीं है। ऐसा कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया, जिससे ये साबित हो सके कि अनुचित साधनों का उपयोग नहीं किया गया है। इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने जवाब ही नहीं दिया, जिससे प्रतीत होता है कि ऐसे अभ्यर्थियों को अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, आयोग में अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि चारों भर्ती परीक्षाओं में ये 180 अभ्यर्थी संलिप्त थे, जिस वजह से उन्हें पांच साल के लिए आयोग की सभी परीक्षाओं से डिबार(प्रतिवारित) कर दिया गया है। अब ये आयोग की किसी भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। गौरतलब है कि आयोग की ओर से 21 मई को सचिवालय सुरक्षा संवर्ग रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित होने जा रही है।

किस भर्ती के कितने अभ्यर्थी हुए डिबार

स्नातक स्तरीय परीक्षा - 112

वन दरोगा ऑनलाइन परीक्षा- 20

सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा - 14

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी परीक्षा- 34

ये भी पढ़ें...मंत्री प्रेमचंद का मारपीट प्रकरण:  सीएम से मिलने जा रही महिला को हिरासत ले गया, बोली- दबाव में कर रही पुलिस

19 और अभ्यर्थियों पर लटकी तलवार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की एलटी भर्ती सहित कई और परीक्षाओं के 19 और अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्हें नोटिस जारी हुआ था। इनसे भी 17 मई की शाम छह बजे तक जवाब मांगा गया था। इन सभी अभ्यर्थियों को भी आयोग एक-दो दिन के भीतर ही पांच साल के लिए सभी परीक्षाओं से डिबार कर देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed