फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Valley of flowers open for tourists

पर्यटकों के लिए खुली विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, यहां उगते हैं 500 से अधिक प्रजाति के फूल

Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 02 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand Valley of flowers open for tourists
फाइल फोटो

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी शनिवार को पर्यटकों के लिए खोल दी गई। पहले दिन 27 पर्यटक फूलों की घाटी के लिए रवाना हुए। घाटी 31 अक्तूबर को बंद कर दी जाएगी। शनिवार को वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों को फूलों की घाटी के लिए रवाना किया। पहले दिन 27 पर्यटक घाटी के लिए रवाना हुए, जिसमें 22 भारतीय और पांच विदेशी पर्यटक शामिल हैं।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पहले दिन पर्यटकों से छह हजार पांच सौ का राजस्व भी प्राप्त हुआ है। भारतीय पर्यटकों के लिए 150 व विदेशी पर्यटकों के लिए 600 रुपये का प्रवेश शुल्क तय किया है। घाटी में नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। यात्रियों को गोविंद घाट से पुलना तक छोटे वाहन से जाना होगा। भारती ने बताया कि घाटी तक जाने के लिए रास्ता तैयार कर लिया गया है। पिछले वर्ष पहले दिन 40 पर्यटक फूलों की घाटी गए थे।

विज्ञापन

पांच सौ प्रजाति से अधिक फूल

घाटी में पांच सौ से अधिक प्रजातियों के फूल अलग-अलग समय पर खिलते हैं। यहां पोटोटिला, प्राइमिला, एनिमोन, एरिसीमा, एमोनाइटम, ब्लू पॉपी, मार्स मेरी गोल्ड, ब्रह्म कमल, फैन कमल जैसे कई फूल खिले रहते हैं। घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु, वनस्पति व जड़ी बूटियों का संसार बसता है।

जुलाई प्रथम सप्ताह से अक्तूबर तृतीय सप्ताह तक कई फूल खिले रहते हैं। विभिन्न प्रकार के फूल होने पर यहां तितलियों का भी संसार है। इस घाटी में कस्तूरी मृग, मोनाल, हिमालय का काला भालू, गुलदार, हिम तेंदुआ भी दिखता है।

कहां स्थित है फूलों की घाटी

उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित विश्व धरोहर फूलों की घाटी नंदा देवी नेशनल पार्क के अंतर्गत आती है। इसकी प्राकृतिक खूबसूरती और जैविक विविधता के कारण वर्ष 2005 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर घोषित किया था। 87.5 वर्ग किमी में फैली फूलों की घाटी न सिर्फ भारत बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी अपनी ओर आकर्षित करती है।

फूलों की घाटी पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से गोविंदघाट तक पहुंचा जा सकता है। यहां से 14 किमी. की दूरी पर घांघरिया है। यहां लक्ष्मण गंगा पुलिया से बायीं तरफ तीन किमी की दूरी पर फूलों की घाटी स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed