फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand UPCL News Electricity rates may increase by up to eight percent

Uttarakhand: बिजली दरों में हो सकती है आठ प्रतिशत तक बढ़ोतरी, यूपीसीएल मांगेगा 1000 करोड़

Fri, 05 Jul 2024 10:38 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2024 10:38 PM IST
सार

बोर्ड बैठक में करीब एक हजार करोड़ की वसूली के लिए नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन दायर करने पर मुहर लग गई। इससे अप्रैल में जारी हुए विद्युत दरों में करीब आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand UPCL News Electricity rates may increase by up to eight percent
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में बिजली दरों में करीब आठ प्रतिशत बढ़ोतरी हो सकती है। इसके लिए यूपीसीएल बोर्ड बैठक में विद्युत दर टैरिफ पर पुनर्विचार याचिका दायर करने पर मुहर लग गई है। अब यूपीसीएल नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन दायर करेगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को बोर्ड अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में यूपीसीएल की बोर्ड बैठक हुई। जिसमें प्रमुखता से यह मुद्दा आया कि करीब एक हजार करोड़ रुपये जो ट्रूअप में नियामक आयोग ने मंजूर किए थे लेकिन उनका प्रावधान अप्रैल में जारी हुए टैरिफ में नहीं किया गया था। नियामक आयोग ने कई कारण बताते हुए इससे टैरिफ गणना से हटा दिया था। शुक्रवार को बोर्ड बैठक में करीब एक हजार करोड़ की वसूली के लिए नियामक आयोग में रिव्यू पिटीशन दायर करने पर मुहर लग गई। इससे अप्रैल में जारी हुए विद्युत दरों में करीब आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। बैठक के बाद यूपीसीएल एमडी अनिल कुमार ने बताया कि अब रिव्यू पिटीशन दायर की जाएगी।
विज्ञापन


नियामक आयोग को ही इस पर निर्णय लेना है। दो साल पूर्व में इसी प्रकार नियामक आयोग ने करीब 500 करोड़ का राजस्व अतिरिक्त सरचार्ज लगाकर उपभोक्ताओं से वसूल करने का आदेश जारी किया था। जो छह महीने तक बिजली बिल में जुड़कर आया था। वहीं, बोर्ड बैठक में आरडीएसएस योजना के तहत लोड रिडक्शन संबंधी कार्यों को मंजूरी मिल गई है, जिनके टेंडर जारी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand bjp: प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की सूची जारी, दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा को फिर मिली जिम्मेदारी

35 पैसे प्रति यूनिट तक सस्ती हुई बिजली
प्रदेश में जुलाई माह में उपभोक्ताओं को 35 प्रतिशत तक सस्ती बिजली मिलेगी। यूपीसीएल ने फ्यूल एंड पावर परचेज कोस्ट एडजस्टमेंट(एफपीपीसीए) के तहत पिछले माह बाजार से सस्ती बिजली खरीदी थी। इसके एवज में उपभोक्ताओं को भी सस्ती बिजली दी जाएगी। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए नौ से 24 पैसे प्रति यूनिट, नोन डोमेस्टिक के लिए 35 पैसे प्रति यूनिट, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटीज के लिए 33 पैसे प्रति यूनिट, प्राइवेट ट्यूबवेल के लिए 10 पैसे प्रति यूनिट, एग्रीकल्चर एलाइड एक्टिविटीज के लिए 15 पैसे, एलटी इंडस्ट्रीज के लिए 32 पैसे, एचटी इंडस्ट्रीज के लिए 32 पैसे, मिक्स लोड के लिए 30 पैसे, रेलवे ट्रैक्शन के लिए 30 पैसे, इलेक्टि्रक व्हीकल चार्जिंग स्टेशान के लिए 29 पैसे प्रति यूनिट की दर से बिजली सस्ती होगी। आने वाले बिल में उपभोक्ताओं को उसी हिसाब से कम बिजली बिल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed