फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dushyant Gautam and Rekha Verma got responsibility of Uttarakhand Bjp second time

Uttarakhand bjp: प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी की सूची जारी, दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा को फिर मिली जिम्मेदारी

Fri, 05 Jul 2024 09:20 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Jul 2024 09:20 PM IST
सार

Uttarakhand bjp: नवंबर 2022 में गौतम और वर्मा को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। तब से देवभूमि के सभी चुनावों में पार्टी का परचम लहरा रहा है।

विज्ञापन
Dushyant Gautam and Rekha Verma got responsibility of Uttarakhand Bjp second time
दुष्यंत गौतम और रेखा वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को लगातार दूसरी बार उत्तराखंड भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया है। गौतम के साथ सह प्रभारी रही रेखा वर्मा को भी दूसरी बार यह जिम्मेदारी मिली। शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारियों की सूची जारी की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने गौतम और वर्मा को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इसके लिए केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन


भट्ट ने कहा, दोनों नेताओं के नेतृत्व में चुनावी जीत के अश्वमेघ यज्ञ आगे भी जारी रहेगा। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। भट्ट के मुताबिक, नवंबर 2022 में गौतम और वर्मा को प्रदेश संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। तब से देवभूमि के सभी चुनावों में पार्टी का परचम लहरा रहा है। 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाई। साथ ही राज्य में सरकार बदलने की परिपाटी को बदलने का इतिहास रचा। हरिद्वार जिले में पंचायत चुनावों में पहली बार भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करने में कामयाब रही।
विज्ञापन


Uttarakhand By-Elections: बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा के ओपिनियन और एग्जिट पोल पर रोक, आदेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा के उपचुनाव में भी पार्टी ने गौतम और वर्मा के नेतृत्व में जीत दर्ज कीं। यह उनके कुशल नेतृत्व का ही परिणाम था कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार पांचों सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया।

भट्ट ने कहा कि प्रभारी के मार्गदर्शन में बूथ स्तर तक सांगठनिक नेवटर्क तैयार कर पार्टी ने जनता के बीच अपनी पकड़ को मजबूत बनाने का काम किया। सरकार को दिए महत्वपूर्ण सुझावों ने जनता में सरकार को प्रभावी बनाने में अहम भूमिका निभाई हैं।

मैं उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रभारी के लिए दुष्यंत कुमार गौतम व सह प्रभारी पद के लिए रेखा वर्मा को पुन: नियुक्त करने पर शुभकामनाएं देता हूं। निश्चिततौर पर आपके मार्गदर्शन में पूर्व की भांति ही संगठन शक्ति और अधिक मजबूत होगी।
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed