फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Union Minister JP Nadda's visit begins today will inspect PHC in Gunji and visit homestay

Dehradun: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड, गुंजी में PHC का निरीक्षण और होम स्टे का भ्रमण करेंगे

Sun, 18 May 2025 10:24 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 May 2025 10:24 AM IST
सार

देहरादून एयरपोर्ट से नड्डा हेलिकॉप्टर से पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे। जहां वह गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand: Union Minister JP Nadda's visit begins today will inspect PHC in Gunji and visit homestay
जेपी नड्डा पहुंचे उत्तराखंड - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड के दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पर सीएम धामी और अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वह सीमांत जिले पिथौरागढ़ के वाइब्रेंट विलेज का दौरा करने उत्तराखंड पहुंचे हैं। वह जौलीग्रांट स्थित देहरादून हवाई अड्डे पर सबसे पहले वाइब्रेंट विलेज के तहत प्रस्तावित कार्यों का प्रस्तुतिकरण देखेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में उनका रात्रि प्रवास होगा।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नड्डा के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि जेपी नड्डा पिथौरागढ़ के गुंजी गांव जाएंगे। जहां वह गुंजी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करेंगे। साथ ही ज्योलिंगकोंग से आदि कैलाश के दर्शन और महिला फेडरेशन द्वारा गुंजी में संचालित होम स्टे का भ्रमण करेंगे। वाइब्रेंट विलेज गुंजी में ही रात्रि प्रवास करने के बाद दूसरे दिन वे वाया देहरादून दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि उनका गुंजी और आदि कैलाश का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों के विकास को नई गति देने का काम करेगा। उनका विकास योजनाओं की समीक्षा करना इन प्रोजेक्टों की गति को तीव्र और प्रभावी बनाएगा। वहां के महिला स्वयं सहायता संस्थाओं द्वारा संचालित कार्यस्थलों में स्वास्थ्य मंत्री का भ्रमण, मातृ शक्ति का हौसला बढ़ाने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पति भी पकड़ा, भाई और पिता से संपर्क में थी

Trending Videos

ये हम सबका सौभाग्य है कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए चलाई जा रही पीएम मोदी की वाइब्रेंट विलेज योजना का सर्वाधिक लाभ देवभूमि को मिल रहा है। पीएम मोदी स्वयं, समय-समय पर सीमाओं को विकसित और सशक्त बनाने की अपनी इस नीति के अनुसार समीक्षा के लिए आते रहते हैं। ऐसे में एक के बाद एक नड्डा की तरह केंद्रीय मंत्रियों का भी वाइब्रेंट विलेजों में आना यहां विकास कार्यों को नई गति देने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed