फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   illegally living Bangladeshi woman and Her Indian husband arrested from Haridwar

Haridwar: अवैध तरीके से रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार, भारतीय पति भी पकड़ा, भाई और पिता से संपर्क में थी

Sun, 18 May 2025 07:42 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 18 May 2025 07:42 AM IST
सार

Haridwar News: पुलिस और एलआईयू की टीम ने रोड़ीबेलवाला में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन किया। तभी एक झोपड़ी में एक महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगने पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच की।

विज्ञापन
illegally living Bangladeshi woman and Her Indian husband arrested from Haridwar
बांग्लादेशी महिला और उसका पति गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर कोतवाली पुलिस और स्थानीय अभिसूचना इकाई की टीम ने रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में एक झोपड़ी में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला और उसके भारतीय पति को गिरफ्तार किया है। महिला के नाबालिग पुत्र को भी संरक्षण में लिया गया है। महिला बांग्लादेश में मौजूद भाई और पिता के संपर्क में थी।

विज्ञापन


महिला के पास से फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल बरामद किया गया। महिला और उसके पति को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के मुताबिक, जिलेभर में लगातार सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस और एलआईयू की टीम ने रोड़ीबेलवाला में बनी झुग्गी-झोपड़ियों में सत्यापन किया। तभी एक झोपड़ी में एक महिला की भाषा स्थानीय नहीं लगने पर संदेह हुआ। सख्ती से पूछताछ करते हुए दस्तावेजों की जांच की। तब सामने आया कि महिला और उसका 15 वर्षीय पुत्र बांग्लादेशी हैं और अवैध तरीके से यहां रहे हैं। महिला ने यूपी निवासी व्यक्ति से शादी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: देहरादून और हरिद्वार से छह बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, मदद करने वाली भारतीय महिला भी पकड़ी

एसएसपी ने बताया कि महिला ने पूछताछ में अपना असली नाम रूबीना अख्तर निवासी मुरदपुर रोड थाना श्यामपुर मॉडल स्टेशन ढाका बांग्लादेश बताया है। रूबीना अपने पहले पति भोजलू से हुए बेटे को पांच वर्ष की उम्र में चोरी-छिपे भारत ले आई थी। भारत में रहते हुए उसने संतोष प्रसाद दुबे निवासी ग्राम बमरोली थाना बिलसंडा जिला पीलीभीत यूपी से शादी की और उससे उसकी एक तीन साल की बेटी भी है।

बताया कि संतोष ने फर्जी दस्तावेज बनवाकर रूबीना का नाम और पता भारतीय रिकॉर्ड में दर्ज करवाया। झोपड़ी की तलाशी में फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रतियां और एक प्रार्थना पत्र भी मिला है। रूबीना ने भारत की नागरिकता की कोशिश के लिए प्रार्थना पत्र भी भेजे थे। मोबाइल जांच में भी पता चला कि रूबीना आईएमओ एप के जरिए अपने बांग्लादेश में मौजूद भाई और पिता से संपर्क में थी।

रूबीना को अवैध रूप से भारत में रहने और संतोष प्रसाद दुबे को फर्जी दस्तावेज तैयार करने और शरण देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला अपने 15 वर्षीय बेटे को भी बांग्लादेश से लेकर आई थी। किशोर को भी संरक्षण में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed