{"_id":"5fb604f88ebc3e9bca1b08eb","slug":"uttarakhand-unemployed-youth-will-also-get-interest-free-loan-of-up-to-three-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बेरोजगार युवाओं को भी मिलेगा तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज
Thu, 19 Nov 2020 11:11 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:11 AM IST
सार
- 21 नवंबर को ऊधमसिंह नगर में सीएम करेंगे योजना का शुभारंभ
- एनपीए कम करने पर जोर, बैंक अधिकारियों को सौंपा गया जिम्मा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
उत्तराखंड सहकारिता विभाग अब किसानों के साथ ही बेरोजगार युवाओं को भी तीन लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज देगा। इस योजना की शुरूआत 21 नवंबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ऊधमसिंह नगर से करेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को विधानसभा में समीक्षा बैठक में सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि 21 नवंबर के बाद अन्य जिलों में भी यह कर्ज युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में दीन दयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना की प्रगति, बकाया ऋण वसूली, पैक्स कंप्यूटराइजेशन, पैक्स कैडर सचिव सेवा नियमावली सहित जिला सहकारी बैंकों में रिक्त पदों को भरने आदि पर भी बात हुई।
विज्ञापन
एनपीए की दर पांच प्रतिशत से कम करने के लिए वित्तीय वर्ष 2018 तक के बकाया ऋण वसूली के लिए विभाग ने 25 नवंबर से 25 दिसंबर तक सघन अभियान चलाने का फैसला लिया। मंत्री के मुताबिक पूर्व में जिन बैंक अफसरों ने ऋण वितरण किया, उन्हीं को ऋण वसूली की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ऋण वसूली में असमर्थ रहने पर अधिकारी की प्रोन्नति सहित अन्य सुविधाएं रोकने का निर्देश भी दिया गया है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि ऋण वसूली अभियान में सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी व सचिवों को भी शामिल किया जाएगा।
बैठक में अपर सचिव सहकारिता धीरेंद्र सिंह दताल, निबंधक सहकारिता बीएम मिश्रा, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, आनंद शुक्ला, उप निबंधक मान सिंह सैनी, महाप्रबंधक राज्य सहकारी बैंक केएस बिष्ट सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।