{"_id":"59fda4d8bd0a04ba0e6e2210093fa827","slug":"uttarakhand-udai-quiz-number-one-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम तक, Quiz 13 में लीजिए हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम तक, Quiz 13 में लीजिए हिस्सा
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्तों, 28 अक्टूबर से शुरू हुए शुरू हुए ‘उत्तराखंड उदय आगाज से अंजाम प्रश्नोत्तरी-12' में आपने बंपर जवाब भेजे। अब उत्तराखंड उदय Quiz 13 के सवालों का जवाब नीचे दिए गए पैराग्राफ में से देना है।
विज्ञापन
'तो जश्न मनाइए, इंतजार की घड़ियां खत्म हुई और नौ नवंबर 2000 को अपने उत्तराखंड का उदय हुआ। 16वें स्थापना दिवस पर सभी उत्तराखंडियों को हार्दिक बधाई। वर्ष 2000 में उत्तराखंड के गठन की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम में कुछ संशोधन कर उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक 2000 का प्रारूप तैयार किया। इसे केंद्रीय मंत्री परिषद ने मंजूरी दी। अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली केंद्रीय सरकार ने एक अगस्त 2000 को लोकसभा में इस विधेयक को मंजूरी दे दी । दस अगस्त को यह बिल राज्य सभा में पास हुआ और 28 अगस्त को इस बिल को राष्ट्रपति ने मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने नौ नवंबर 2000 को राज्य गठन का दिन तय किया। आखिरकार वह दिन आ ही गया, जिसके लिए प्रदेश के लोग प्राणपण से प्रतीक्षा कर रहे थे। इस दिन उत्तरांचल (अब उत्तराखंड) देश का 27वां राज्य बना। सुरजीत सिंह बरनाला पहले राज्यपाल और भाजपा के नित्यानंद स्वामी नवगठित प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने।'
विज्ञापन
1- राज्यसभा में उत्तर प्रदेश पुनर्गठन विधेयक कब पास हुआ?
A- एक नवंबर
B-10 अगस्त
C- 28 अगस्त
D- 27 जुलाई
2- उत्तराखंड की स्थापना कब हुई?
A- नौ नवंबर 2000
B- नौ नवंबर 2009
C- नौ नवंबर 2001
D- ए- नौ नवंबर 1999
3- उत्तराखंड के पहले राज्यपाल कौन थे?
A- सुदर्शन अग्रवाल
B- बीएल जोशी
C- सुरजीत सिंह बरनाला
D- मारग्रेट आल्वा
राइट क्लिक कर फॉर्म करे डाउनलोड
ऐसे भेजें जवाब...
उत्तराखंड उदय प्रश्नोत्तरी श्रृंखला की एंट्री के लिए फॉर्म डाउनलोड कर जवाब भरें और स्कैन कॉपी रोजाना हमारी मेल आईडी:- amarujalalive@gmail.com और वॉट्सएप नंबर 9935656299 पर सायं 7 बजे से पहले भेजें। ध्यान रहे एंट्री भेजने के लिए आपका उत्तराखंड का निवासी होना आवश्यक है।
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी 12 के सही जवाबः-
1- लालकिले से पीएम एचडी देवगौड़ा ने सबसे पहले राज्य के गठन की घोषणा की थी।
2- गढ़वाल मंडल स्थित खैट पर्वत पर आमरण अनशन दिवाकर भट्ट ने शुरू किया।
3- उत्तर प्रदेश के दोनों विधानमंडल में उत्तरांचल राज्य गठन का प्रस्ताव 24 अप्रैल 1997 को पास हुआ।
विजेताः-
1- उत्कर्ष अग्रवाल हल्द्वानी
2- गिरीश चंद्र पंत नैनीताल
3- आयुष ममगई गोपेश्वर
4- आंचल अग्रवाल विकासनगर
5- सीमा अंथवाल देहरादून
6- भावना टम्टा पिथौरागढ़
7- कमलेश भंडारी देहरादून
8- पूजा डोभाल उत्तरकाशी
9- दीपक सिंह टनकपुर
10- हिमानी शर्मा हरिद्वार