{"_id":"d5551240510b6664374564c2f35b7d0f","slug":"uttarakhand-udai-celebration-at-nishank-s-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशंक के आवास पर मना उत्तराखंड उदय, कटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशंक के आवास पर मना उत्तराखंड उदय, कटा केक
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 09 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर उत्तराखंड उदय उत्सव मनाया गया। समारोह का आगाज केक काटकर हुआ। वक्ताओं ने राज्य गठन के 15 वर्षों में क्या खोया, क्या पाया विषय पर चर्चा की और युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जुड़ाव पर जोर दिया।
विज्ञापन
हिमालय पर्यावरण सोसायटी एवं भारत विकास परिषद (समर्पण) शाखा की ओर से आयोजित समारोह की शुरुआत वंदेमातरम से की गई। वक्ताओं ने कहा कि राज्य गठन के 15 वर्षों में कई काम हुए, लेकिन शहीदों के जिन सपनों को लेकर राज्य का गठन हुआ वह अब भी अधूरा हैं।
विज्ञापन
संचालन कर रहे भारत विकास परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि उत्तराखंड की 41 नहरों पर यूपी का अधिकार है। स्थिति यह है कि हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पानी मिलेगा या नहीं इसे आज भी यूपी तय कर रहा है। टिहरी डैम की बिजली पर केंद्र और यूपी का अधिकार है।
विज्ञापन
पलायन पर जताई चिंता
पहाड़ से तेजी से हो रहे पलायन पर उन्होंने कहा कि पहाड़ों के दूरदराज के क्षेत्रों में ऐसी सड़क बनाई जाए जो गांव छोड़ने के लिए नहीं बल्कि गांव पहुंचने के लिए हो। इससे पूर्व कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व आईजी एवं भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष एसएस कोठियाल ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह में हिमालय पर्यावरण सोसायटी के अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् जगदीश बाबला, सचिव नरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार, राजीव सक्सेना, संजय अग्रवाल, भारत विकास परिषद की प्रदेश महासचिव डॉली डबराल, अजीज हसन, निशा मार्कंडेय, प्रोफेसर एपी सक्सेना, प्रेम नाथ चौहान, हरीश जुयाल, बैचेन कंडियाल, हृदयनारायण, अमित भट्ट, राहुल, पूरण चंद पंत, ईश्वर चंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
15 साल पूरे होने पर जलाए 15 दीप
राज्य गठन के 15 साल पूरे होने पर 15 दीप जलाए गए। पर्यावरणविद् जगदीश बाबला ने कहा कि राज्य गठन में कर्मचारियों एवं रंगकर्मियों का अहम योगदान रहा। राज्य गठन को लेकर सुगबुगाहट दशकों पूर्व शुरू हो गई थी।
सांसद ने अमर उजाला की पहल को सराहा
हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में उत्तराखंड उदय उत्सव समारोह की अमर उजाला की पहल को सराहा।