फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›    Uttarakhand Two sports girls selected for Indian junior badminton team

चीन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी देवभूमि की दो बेटियां, भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में हुईं शामिल

Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2019 10:41 AM IST
विज्ञापन
 Uttarakhand Two sports girls selected for Indian junior badminton team
उन्नति बिष्ट और अदिति भट्ट - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड की दो बेटियों ने भारतीय जूनियर बैडमिंटन टीम में जगह बनाई है। देहरादून की उन्नति बिष्ट और अल्मोड़ा की अदिति भट्ट 20 से 28 जुलाई तक चीन में आयोजित होने वाली एशिया जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगीं। 

विज्ञापन


राज्य बैडमिंटन संघ के उपाध्यक्ष बीएस मनकोटी ने बताया कि जूनियर नेशनल रैंकिंग में चौथे स्थान पर काबिज उन्नति बिष्ट अंडर-19 जूनियर एकल बालिका प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। उन्नति इससे पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। वह अभी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रही हैं। जबकि अदिति भट्ट अंडर-19 जूनियर बालिका युगल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी। अदिति रैंकिंग डबल्स में देश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

 

वह अपनी जोड़ीदार गोवा की तनिष केस्तो के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। अदिति इससे पहले भी तीन बार भारतीय टीम का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ी चंडीगढ़ में चल रहे इंडिया कैंप में प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षण ले रही हैं। 

लक्ष्य सेन ने पी. कश्यप को हराया
लक्ष्य सेन ने फुलरटन अमेरिका में चल रहे यूएस ओपन-2019 में अपने से कई रैंक ऊपर हमवतन पी. कश्यप को सीधे सेटों में शिकस्त देकर बड़ा उलटफेर किया है। उत्तराखंड निवासी लक्ष्य ने पहले दौर में कश्यप को 21-11 और 21-18 से शिकस्त देकर दूसरे दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में लक्ष्य का अगला मुकाबला भारत के ही राष्ट्रीय चैंपियन सौरभ वर्मा से होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed