उत्तराखंड: कोटद्वार और टनकपुर से दिल्ली के लिए दो नई जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों की सौगात
- रेलमंत्री पीयूष गोयल ने सांसद बलूनी को दी जानकारी
- राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयास रंग लाए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयास एक बार फिर रंग लाए हैं। उनकी मांग पर रेल मंत्रालय ने कोटद्वार और टनकपुर के लिए नई दिल्ली से दो जनशताब्दी ट्रेन चलाने का फैसला किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बलूनी को पत्र भेजकर ये खुशखबरी दी है। पत्र में कहा है कि रेल मंत्रालय जल्द ही दोनों ट्रेनों की समयसारिणी भी जारी कर देगा।
बलूनी ने बताया कि इस बाबत बीती 17 नवंबर 2020 को उन्होंने रेल मंत्री को अनुरोध पत्र दिया था। पत्र पर त्वरित निर्णय लेने के लिए उन्होंने रेल मंत्री का आभार प्रकट किया। कहा कि इन दोनों ट्रेनों के संचालन से खासतौर पर उत्तराखंड के विद्यार्थियों, रोगियों और नौकरीपेशा लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
टनकपुर-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से पिथौरागढ़ चंपावत और ऊधमसिंह नगर के नागरिकों को सुविधा मिलेगी। उसी तरह कोटद्वार-नई दिल्ली जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन से गढ़वाल मंडल के लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में राज्य की जनता के साथ श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भी सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी, सामरिक दृष्टि से भी यह लाभकारी सिद्ध होगी।
उत्तराखंड में रेल क्षेत्र में हुई क्रांति
बलूनी ने कहा कि मोदी सरकार आमजन की सेवा-सुविधा के लिए कृतसंकल्प है। मोदी सरकार के कालखंड में उत्तराखंड में रेल क्षेत्र में क्रांति हुई है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
नैनी-दून जनशताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन गढ़वाल-कुमाऊं को निर्बाध सेवा दे रही है। रेल मंत्रालय काशीपुर-धामपुर नई रेल लाइन पर गंभीरता से आकलन कर रहा है। उसी तरह टनकपुर बागेश्वर रेल लाइन का संकल्प भी भविष्य में धरातल पर उतरेगा।