{"_id":"6a396c6114c60b743204ce56","slug":"uttarakhand-trekking-routes-to-be-mapped-for-the-first-time-location-of-mountaineers-can-be-tracked-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में ट्रेकिंग रूटों की पहली बार होगी मैपिंग, पर्वतारोहियों की लोकेशन का लग सकेगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में ट्रेकिंग रूटों की पहली बार होगी मैपिंग, पर्वतारोहियों की लोकेशन का लग सकेगा पता
Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 22 Jun 2026 10:53 PM IST
सार
प्रदेश में 250 से अधिक ट्रेकिंग रूट हैं लेकिन पर्वतारोहण की अनुमति 83 रूटों पर है। विभाग की ओर से पहली बार हिमालयी चोटियों पर ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैकिंग रूट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पहली बार ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की बोर्ड बैठक में मैपिंग करने की अनुमति दी गई। मैपिंग से ट्रेकिंग के दौरान पर्वतारोहियों की लोकेशन का पता लग सकेगा।
विज्ञापन
पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रदेश में 250 से अधिक ट्रेकिंग रूट हैं लेकिन पर्वतारोहण की अनुमति 83 रूटों पर है। विभाग की ओर से पहली बार हिमालयी चोटियों पर ट्रेकिंग रूटों की मैपिंग कराई जाएगी। इससे देश दुनिया से आने वाले साहसिक पर्यटकों को ट्रेकिंग रूट की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
Haridwar: संत सम्मेलन में पहुंचे सीएम धामी, कहा-कुंभ में संतों की भूमिका अहम, दिव्य और भव्य होगा आयोजन
विज्ञापन
इसके साथ ही ट्रेकिंग करने वाले दल की लोकेशन का पता लगाया जा सकेगा। कई बार ट्रेकिंग के दौरान कोई घटना हो जाने पर ट्रेकरों का पता लगाने में काफी मुश्किलें आती हैं। पर्वतारोहियों की सुरक्षा के लिए मैपिंग जरूरी है।
प्रदेश में बारहमासी पर्यटन के लिए सरकार का साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। ट्रेकिंग रूटों के आसपास के गांवों में होम स्टे के लिए अनुदान राशि बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया।
