{"_id":"633d09fbcc370f05cd1173af","slug":"uttarakhand-trekking-and-mountaineering-ban-for-next-three-days-in-uttarkashi-due-to-rain-and-snowfall-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Weather Update: बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, उत्तरकाशी में अगले तीन दिन ट्रैकिंग व पर्वतारोहण पर रोक
Wed, 05 Oct 2022 10:35 AM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:35 AM IST
सार
Uttarakhand Snowfall Rain Update: डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के को देखते हुए ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ट्रैकिंग(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : istock
विस्तार
उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने छह से आठ अक्तूबर तक ट्रैकिंग और पर्वतारोहण गतिविधियों पर रोक लगा दी है। मौसम विभाग के अगले तीन दिनों में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना पर जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला ने यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
Uttarkashi Avalanche: बचाव अभियान जारी, आज छह घायलों को निकाला, 22 पर्वतारोही अब भी लापता
विज्ञापन
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले तीन दिनों को लेकर मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं उत्तरकाशी जनपद के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
इसके चलते डीएम अभिषेक रुहेला ने ट्रैकिंग व पर्वतारोहण दलों की सुरक्षा के को देखते हुए ट्रैकिंग व पर्वतारोहण गतिविधियां बंद रखने का निर्णय लिया। आदेश के अनुसार, इस दौरान किसी भी दल को ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि उच्च हिमालय क्षेत्र में पहले से ट्रैकिंग व पर्वतारोहण के लिए गए दलों को भी मौसम संबंधी जानकारी दी जा रही है। जिससे वह सुरक्षित स्थानों पर रुक सकें।