फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Travel become expensive, new fare detail here

उत्तराखंड ः पहाड़ से मैदान तक यात्रा मंहगी, किराए की नई दरें लागू, ये हैं नए रेट

Tue, 18 Feb 2020 10:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 18 Feb 2020 10:50 PM IST
सार

  • राज्य परिवहन प्राधिकरण की ओर से किराया बढ़ोत्तरी संबंधी आदेश जारी
  • रोडवेज बसों में दो-तीन दिन बाद लागू हो पाएगा नया किराया
  • रोडवेज बसों में पहाड़ में यात्रा करने पर देना होगा 1.80 रुपये प्रति किमी की दर से किराया
  • मैदानी क्षेत्रों में प्रति किमी 1.26 रुपये की दर से होगी वसूली

विज्ञापन
Uttarakhand: Travel become expensive, new fare detail here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : www.pexels.com

विस्तार

पहाड़ से लेकर मैदान तक सफर करना महंगा हो गया है। कारण कि राज्य परिवहन प्राधिकरण (एसटीए) ने किराया बढ़ोत्तरी को लेकर आदेश जारी कर दिया है। आदेश के लागू होने के बाद जहां अब पहाड़ों में रोडवेज की सामान्य बसों में यात्रा करने पर प्रति किमी लगभग 1.80 रुपये की दर से किराया देना होगा, वहीं मैदान में किराये की दर करीब 1.26 रुपये प्रति किमी हो गई है।

विज्ञापन


हालांकि, रोडवेज बसों में किराये की दरें दो-तीन दिन बाद ही लागू हो पाएंगी। कारण कि परिवहन निगम को किराये की मूल दरों में 20 फीसदी सरचार्ज जोड़ने के साथ ही नए किराये की दरों को साफ्टवेयर में अपडेट किया जाना है। वहीं निजी बसों का किराया 1.05 रुपये मैदान में और 1.50 रुपये पहाड़ पर होगा।
विज्ञापन

 

परमिट बसों के किराये मेें भी बढ़ोत्तरी

एसटीए के सचिव सनत कुमार सिंह ने बताया कि नए आदेशों के मुताबिक चारधाम यात्रा व हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए संचालित की जाने वाली परमिट बसों के किराये मेें भी बढ़ोत्तरी कर दी गई है। गाड़ियों की सीटिंग क्षमता के हिसाब से किराया वसूला जाएगा।

20 सीट की क्षमता वाली बसों के लिए 55 रुपये प्रति किमी, 21 से 30 सीट तक 50 रुपये प्रति किमी व 31 से 45 सीट वाली बसों के लिए 60 रुपये प्रति किमी की दर से किराया लागू कर दिया गया है। इस किराये के अतिरिक्त पूरी गाड़ी के लिए 3500 से लेकर 7000 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रतीक्षा शुल्क वसूला जाएगा।

टैक्सी किराये में भी बढ़ोत्तरी के आदेश जारी

इसके साथ ही टैक्सी के किराये में भी बढ़ोत्तरी के आदेश जारी किए गए हैं। छह लाख से कम कीमत वाली गाड़ियों के लिए साधारण व वातानुुकूलित सेवाओें के लिए मैदानी इलाके में क्रमश: 14 व 16 रुपये प्रति किमी, पर्वतीय इलाकाें में 16 व 18 रुपये प्रति किमी की दर से किराया देना होगा। जबकि 20 लाख रुपये से अधिक कीमत की लक्सरी टैक्सी के लिए मैदानों में 35 रुपये व पर्वतीय इलाकों में 40 रुपये प्रति किमी की दर से किराया देना होगा।


रोडवेज व निजी बसों, टैक्सी के साथ ही सिटी बसों, आटो, विक्रम के किराये की नई दरें लागू कर दी गई हैं। आज से ऑटो संचालक पहले एक किमी के लिए 50 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किमी पर 15 रुपये किराया वसूलेंगे। साथ ही दिन की तुलना में रात में 50 फीसदी अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed