{"_id":"617bdc0cbd05561fa6071e5f","slug":"uttarakhand-top-5-news-today-29-october-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भाजपा में महिलाओं को चुनाव की कमान और कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भाजपा में महिलाओं को चुनाव की कमान और कांग्रेस के कार्यक्रम में हंगामा, पढ़ें 5 बड़ी खबरें...
Fri, 29 Oct 2021 05:25 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:25 PM IST
सार
उत्तराखंड भाजपा ने राज्य की 70 विधानसभाओं में महिलाओं को भी सहप्रभारी बनाया है। वहीं, कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। पढ़ें कुछ और बड़ी खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड टॉप 5 न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में चुनावी सियासत गरमाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड आएंगे। वहीं, साहब से सैल्यूट का जवाब नहीं मिलने पर सिपाही ने इतना अपमानित महसूस किया कि उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। पढ़ें कुछ और अहम खबरें...
विज्ञापन
उत्तराखंड चुनाव 2022: भाजपा में महिलाओं को चुनाव की कमान, 70 विधानसभाओं में सहप्रभारी बनाया
आगामी उत्तराखंड विधानसभा चुनावों को देखते हुए अब भाजपा में महिलाओं को भी चुनाव की कमान सौंप दी है। उत्तराखंड भाजपा ने राज्य की 70 विधानसभाओं में महिलाओं को भी सहप्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
उत्तराखंड: कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा, संचालक द्वारा नाम लेने पर नेता नाराज
मसूरी में आयोजित कांग्रेस दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम में हंगामा हो गया। इस कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी मौजूद थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: चुनावी सियासत गरमाने को शनिवार को आएंगे अमित शाह, जनसभा की तैयारी पूरी
उत्तराखंड में चुनावी सियासत गरमाने को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को उत्तराखंड आएंगे। यहां वह राजधानी देहरादून के बन्नू स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभी की तैयारी पूरी हो चुकी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
खास खबर: सैल्यूट करने पर अधिकारी के सिर तक न हिलाने से सिपाही ने महसूस किया अपमानित, फोड़ा लेटर बम
साहब से सैल्यूट का जवाब नहीं मिलने पर सिपाही ने इतना अपमानित महसूस किया कि उच्चाधिकारियों से शिकायत कर दी। कहा कि साहब सैल्यूट करने पर सिर तक नहीं हिलाते। सिपाही के लेटर बम की गूंज देहरादून पहुंची तो गढ़वाल रेंज के डीआईजी को इस संबंध में आदेश जारी करना पड़ा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
उत्तराखंड: मसूरी में बर्फ से ढकी पहाड़ियां देखने उमड़े पर्यटक, चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू
राज्य के अधिकतर इलाकों में शुक्रवार को फिलहाल मौसम साफ बना हुआ है। राजधानी देहरादून में चटख धूप खिली हुई है। वहीं चारधाम यात्रा मार्गों पर यातायात सुचारू है। हालांकि ठंड बढ़ने के कारण यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या कम हुई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...